img-fluid

इंदौर क्राइम ब्रांच ने ऑनलाइन सट्टा व फर्जी गेमिंग प्लेटफॉर्म्स के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई

September 30, 2026

इंदौर। इंदौर शहर सहित देशभर में ऑनलाइन सट्टे और अवैध गेमिंग गतिविधियों के जाल को ध्वस्त करने के लिए इंदौर पुलिस आयुक्त के निर्देशन में क्राइम ब्रांच लगातार शिकंजा कस रही है। इसी कड़ी में इंदौर क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में सट्टा संचालित करने वाले दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी CretaBet, Pablo247 और Lotus265 जैसे अवैध गेमिंग एक्सचेंज की आईडी तैयार कर सट्टेबाजी का काला कारोबार चला रहे थे और इसके लिए म्यूल बैंक खातों का इस्तेमाल कर रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से 8 मोबाइल फोन, 1 लैपटॉप और 8 एटीएम कार्ड जब्त किए हैं।


  • इंदौर में ऑनलाइन सट्टेबाजी और वित्तीय अपराधों के खिलाफ क्राइम ब्रांच की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच की टीम ने दबिश देकर आरोपी कुलदीप धनावत निवासी शाजापुर और महावीर हर्षवाल निवासी बड़नगर को गिरफ्तार किया है।​प्रारंभिक पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी सट्टेबाजों को CretaBet, Pablo247 और Lotus265 जैसे अवैध ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म की आईडी बनाकर सप्लाई करते थे।आरोपी सट्टे की रकम का लेन-देन छिपाने के लिए दूसरे लोगों के नाम पर बने फर्जी यानी म्यूल बैंक खातों का उपयोग कर रहे थे।​पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 8 स्मार्टफोन, 1 लैपटॉप और 8 अलग-अलग बैंकों के एटीएम कार्ड जब्त किए हैं। क्राइम ब्रांच ने आरोपियों के खिलाफ पब्लिक गैंबलिंग एक्ट, दूरसंचार अधिनियम 2023 और आईटी एक्ट की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है। पुलिस अब जब्त उपकरणों का फॉरेंसिक विश्लेषण कर इस पूरे सिंडिकेट और वित्तीय नेटवर्क से जुड़े अन्य मास्टरमाइंडों तक पहुंचने में जुटी है।

    Share:

  • 3 अक्टूबर से शुक्र होंगे वक्री, ज्योतिष के अनुसार सिंह समेत इन 4 राशियों को 42 दिनों तक रहना होगा सतर्क

    Wed Sep 30 , 2026
    नई दिल्ली, 30 सितंबर। ज्योतिष (Astrology) के अनुसार धन, वैभव, प्रेम, सौंदर्य, साझेदारी और भौतिक सुख-सुविधाओं के कारक माने जाने वाले शुक्र (Venus) 3 अक्टूबर 2026 से वक्री होने जा रहे हैं। बताया गया है कि दोपहर 12 बजकर 45 मिनट पर शुक्र अपनी स्वराशि तुला (Libra) में उल्टी चाल यानी वक्री अवस्था में प्रवेश […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved