img-fluid

इंदौर: दंपति में विवाद, पत्नी फांसी पर लटकी मिली, पति का गला कटा था

June 18, 2026

इंदौर। ग्रामीण इलाके (Rural areas) में दंपति (couple) के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बाद में पत्नी (wife) का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला, जबकि पति (husband ) का भी गला कटा था। वह भी बेसुध मिला। दोनों के बीच घर में क्या हुआ था, यह किसी को पता नहीं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



  • खुडै़ल इलाके स्थिति बिहाडिय़ा गांव में रहने वाली 32 साल की ज्योति के शव का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया, जबकि उसके पति बलराम का एमवाय अस्पताल में इलाज चल रहा है। बलराम का ब्लेड से गला कटा है। वह भी कुछ बोलने की स्थिति में नहीं है। दोनों के परिजन ने बताया कि कल सूचना मिलने के बाद वे मौके पर पहुंचे तो दोनों इस हालत में थे। यह बात सामने आ रही है कि दोनों की शादी करीब 12 साल पहले हुई थी। दोनों का एक बेटा और बेटी है। कल बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे और दंपति में किसी बात को लेकर विवाद होने के बाद यह स्थिति बनी। पुलिस का कहना है कि अभी तो यह भी स्पष्ट नहीं है कि ज्योति फांसी पर खुद लटकी अथवा नहीं। उधर, बलराम जहां पड़ा था उसके पास में ब्लेड भी पड़ी थी, जिससे आशंका जताई जा रही है कि उसने आत्महत्या की कोशिश की होगी। वह बारदान का काम करता था।

    Share:

  • गायत्री जयंती 2026: ये 5 उपाय ला सकते हैं जीवन में सुख-समृद्धि, धार्मिक आस्था और सकारात्मक ऊर्जा का महत्व बढ़ा

    Thu Jun 18 , 2026
    नई दिल्ली । सनातन धर्म (Sanatan Dharma) में गायत्री जयंती (Gayatri Jayanti) को अत्यंत पवित्र और आध्यात्मिक महत्व वाला पर्व माना जाता है। यह पर्व वेदमाता गायत्री (Vedmata Gayatri) के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गायत्री माता (Gayatri Mata) को ज्ञान, बुद्धि और आध्यात्मिक ऊर्जा की देवी कहा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved