img-fluid

इंदौर: मल्हारगंज क्षेत्र में क्रेडिट कार्ड के नाम पर बड़ा साइबर फ्रॉड, ब्रोकर के खाते से उड़ाए 4.46 लाख

August 12, 2026

इंदौर। इंदौर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र में एक प्रॉपर्टी ब्रोकर को अपना शिकार बनाते हुए शातिर ठगों ने क्रेडिट कार्ड बनाने और बेहतर सिबिल स्कोर का झांसा देकर पीड़ित का मोबाइल हैक कर लिया। इसके बाद बैंक खाते में सेंधमारी कर 4 लाख 46 हजार की मोटी रकम उड़ा दी।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, ठगी की यह वारदात मल्हारगंज थाना क्षेत्र निवासी प्रॉपर्टी ब्रोकर अमित धूत के साथ हुई। अमित ने पुलिस को बताया कि 6 अगस्त को उनके पास दो अलग-अलग अनजान नंबरों से कॉल आए। फोन करने वालों ने खुद को बैंक के क्रेडिट कार्ड विभाग का प्रतिनिधि बताया। जालसाजों ने अमित को झांसे में लेते हुए कहा कि आपका सिबिल स्कोर बहुत शानदार है, आपको आसानी से नया क्रेडिट कार्ड जारी किया जा सकता है।​


  • बातचीत के दौरान आरोपियों ने जन्मतिथि और अन्य व्यक्तिगत जानकारियां जुटा लीं। इसके बाद ठगों ने वॉट्सऐप के जरिए संपर्क साधा और प्ले स्टोर से बैंक के नाम की एक ऐप डाउनलोड कराकर उसमें डिटेल्स भरने को कहा। जैसे ही अमित ने प्रक्रिया पूरी की, आरोपियों ने जल्द कार्ड डिलीवर होने का भरोसा दिया। इसके कुछ ही देर बाद पीड़ित का मोबाइल हैक हो गया और उनके बैंक खाते से 4लाख 46 हजार रुपए ट्रांसफर होने के मैसेज आ गए।​ठगी का अहसास होते ही पीड़ित ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। मल्हारगंज थाना पुलिस साइबर सेल की मदद से संबंधित मोबाइल नंबरों, फर्जी ऐप और बैंक ट्रांजैक्शन की तकनीकी जांच में जुटी है।

    Share:

  • N Chadrasekaran ने टाटा सन्स के चेयरमैन पद से दिया इस्तीफा

    Wed Aug 12 , 2026
    डेस्क। भारत के सबसे प्रतिष्ठित कारोबारी समूहों में शामिल टाटा ग्रुप में बड़ा नेतृत्व बदलाव होने जा रहा है। टाटा सन्स के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि, उनका इस्तीफा तत्काल प्रभाव से लागू नहीं होगा। वह अपने मौजूदा कार्यकाल के खत्म होने तक यानी फरवरी 2027 तक चेयरमैन […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved