img-fluid

इंदौर: नीट की छात्रा की चौथी मंजिल से गिरकर हुई मौत

June 19, 2026

इंदौर। इंदौर के न्यू बर्ग कॉलोनी खण्डवा रोड इलाके में देर रात एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। यहाँ मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट की तैयारी कर रही एक छात्रा की चौथी मंजिल से रहस्यमय परिस्थितियों में नीचे गिरने के कारण मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, मृतका का नाम अवंतिका पिता डॉ. बंशीलाल मोर्य(21) है। अवंतिका यहाँ न्यू बर्ग कॉलोनी स्थित एक निजी बिल्डिंग की पहली मंजिल पर किराए का फ्लैट लेकर अपनी बड़ी बहन के साथ रह रही थी। कल रात अवंतिका मोबाइल पर किसी से बात करते हुए अपने फ्लैट की बालकनी में टहल रही थी। इसके बाद वह बात करते-करते ही सीढ़ियों से ऊपर चौथी मंजिल पर चली गई।चौथी मंजिल पर पहुँचने के कुछ ही देर बाद अवंतिका अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में सीधे नीचे कंक्रीट के फर्श पर आ गिरी। भारी आवाज और चीख सुनकर बिल्डिंग के अन्य रहवासी तुरंत फ्लैटों से बाहर दौड़े और नीचे लहूलुहान हालत में पड़ी अवंतिका को देखकर उसके परिजनों को सूचित किया।


  • घटना के वक्त मृतका के पिता डॉ. बंशीलाल मोर्य भी फ्लैट के भीतर ही मौजूद थे।वे धार जिले के रहने वाले हैं और इन दिनों एमवाय अस्पताल में ट्रेनिंग के सिलसिले में इंदौर आए हुए थे परिजनों ने आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल अवंतिका को जूपिटर अस्पताल पहुँचाया।वहाँ प्राथमिक उपचार के बाद हालत बेहद नाजुक होने के कारण डॉक्टरों ने उसे तुरंत एमवाय अस्पताल रेफर कर दिया।अस्पताल में जीवन और मौत के बीच जूझते हुए सुबह अवंतिका ने अंतिम सांस ली। पिता ने पुलिस को बताया कि अवंतिका किन परिस्थितियों में ऊपर से गिरी और उस समय मोबाइल पर किससे बात कर रही थी, इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है वही मृतिका नीट की तैयारी कर रही थी उसके कारण वह डिप्रेशन में भी थी घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुँचकर साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह केवल एक पैर फिसलने का हादसा है या इसके पीछे कोई अन्य मानसिक तनाव या कारण है, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। मामले की तह तक पहुँचने के लिए मृतका के मोबाइल को कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस कॉल डिटेल रिकॉर्ड खंगालने के साथ-साथ घटनास्थल के हालातों की बारीकी से तफ्तीश कर रही है।

    Share:

  • फुटपाथ पर चलना मौलिक अधिकार, गाड़ियों के विशेषाधिकार से ऊपर: SC

    Fri Jun 19 , 2026
    नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने व्यवस्था दी है कि फुटपाथ पर चलने के अधिकार को संविधान के अनुच्छेद 19(1)(d) के तहत एक मौलिक अधिकार माना गया है, जिसमें सुरक्षित और अच्छी तरह से चिह्नित फुटपाथ तक पहुंचने का अधिकार भी शामिल है. सुप्रीम कोर्ट ने एक फैसले में कहा कि तय किए गए फुटपाथ पर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved