img-fluid

इंदौर: महिला इंजीनियर आत्महत्या मामले में पुलिस ने पति के खिलाफ दर्ज की FIR

August 14, 2026

इंदौर। इंदौर के पलासिया थाना क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग में पदस्थ महिला इंजीनियर की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने उसके पति के खिलाफ प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में केस दर्ज किया है। मृतका के पति नितेश यादव भी PWD में इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं।

इस मामले में जानकारी देते हुए एडिशनल डीसीपी ओमप्रकाश ने बताया कि 24 जुलाई को पलासिया पुलिस को सूचना मिली थी कि महिला इंजीनियर ने अपने निवास पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम के साथ FSL की टीम मौके पर पहुंची थी, और घटनास्थल की जांच की। प्रारंभिक जांच में महिला की मौत फांसी लगने से होना सामने आया। इसके बाद पुलिस ने मामले की विस्तृत जांच करते हुए मृतका के परिजनों के बयान दर्ज किए और अन्य साक्ष्य जुटाए।


  • जांच में परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर सामने आया कि महिला को उसके पति द्वारा लंबे समय से कथित रूप से शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। डीसीपी ओमप्रकाश का कहना है कि लगातार हो रही प्रताड़ना से परेशान होकर महिला ने आत्मघाती कदम उठाया। मामले में पुलिस ने पति नितेश यादव के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का प्रकरण दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस मामले की विवेचना कर रही है और सामने आने वाले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    Share:

  • 'सिंधु जल समझौते के जरिए पाकिस्तान ने हमारा खून चूसा', शहबाज शरीफ को उमर अब्दुल्ला ने दिया जवाब

    Fri Aug 14 , 2026
    डेस्क। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने Indus Water Treaty पर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के स्टेटमेंट पर तीखा रिएक्शन दिया है। उमर अब्दुल्ला ने कहा कि पाकिस्तान ने हमारा खून चूसा है। हमने हमेशा कहा है कि सिंधु जल समझौते के माध्यम से हमारा पूरा खून चूस लिया गया है, ये हमारी नदियां हैं […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved