img-fluid

पॉकेट दवा मामले में इंदौर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, चार थाने के टीआई पर की कार्रवाई

August 14, 2026

इंदौर। इंदौर पुलिस में बार-बार एक ही लोगों को गवाह बनाने के मामले में कोर्ट की सख्ती के बाद कार्रवाई तेज हो गई है। पॉकेट गवाहों के इस्तेमाल को लेकर चार थाना प्रभारियों पर कार्रवाई की गई है। खजराना थाना प्रभारी का डिमोशन हुआ है, जबकि चंदन नगर थाना प्रभारी को हटाया गया है। मामला सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के बाद पुलिस की जांच व्यवस्था और गवाहों की विश्वसनीयता से जुड़ा है।


  • दरअसल, मार्च में चंदन नगर के एक मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर कड़ी नाराजगी जताई थी। कोर्ट में ऐसे गवाहों का मामला सामने आया, जिन्हें कई प्रकरणों में बार-बार पेश किया गया था। साथ ही गलत हलफनामे को लेकर भी सवाल उठे। इसके बाद थाना प्रभारी इंद्रमणि पटेल को हटाने के निर्देश दिए गए। इसी तरह पूर्व में तीन अन्य थाना प्रभारियों रविंद्र गुर्जर, दिनेश वर्मा और अभय वर्मा पर भी कार्रवाई हो चुकी है। पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों पर विभागीय कार्रवाई की है। पुलिस अब उन मामलों की भी समीक्षा कर रही है, जिनमें एक ही व्यक्ति को बार-बार गवाह बनाया गया। एडिशनल डीसीपी क्राइम राजेश दंडोतिया के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के आधार पर पॉकेट गवाहों से जुड़े मामलों में कार्रवाई की गई है। संबंधित अधिकारियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के साथ जांच भी जारी है।

    Share:

  • सभी कांवड़िए एक जैसे नहीं होते साहब, मौलाना के बयान पर भड़के धीरेंद्र शास्त्री

    Fri Aug 14 , 2026
    छतरपुर। कांवड़ यात्रा को लेकर ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी की विवादित टिप्पणी पर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। गुरुवार रात अपने दरबार के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि किसी व्यक्ति या समूह की कथित गलती के आधार पर करोड़ों निष्ठावान शिवभक्त […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved