इंदौर न्यूज़ (Indore News) मध्‍यप्रदेश

INDORE : प्रतिमाएं होंगी शिफ्ट, 15 जनवरी तक वाटिका व स्मारक भी तैयार

  • मेट्रो प्रोजेक्ट को गति देने के लिए हटेगी अब लगातार बाधाएं, 26 करोड़ घाटों, सडक़ों और ब्रिजों पर भी खर्च

इंदौर। मेट्रो प्रोजेक्ट (metro project) को गति देने के लिए बाधाओं को लगातार हटाने का काम चल रहा है, जिसके चलते अब बापट चौराहा (Bapat Chauraha) और चंद्रगुप्त मौर्य चौराहा (Chandragupta Maurya Square)  की प्रतिमाओं को भी शिफ्ट किया जाएगा। वहीं शिवाजी वाटिका (Shivaji Vatika)  पर भी स्मारक का निर्माण कार्य चल रहा है। यहां बनाए जा रहे भव्य शिवाजी स्मारक (Shivaji Vatika)  और वाटिका के काम भी निगम 15 जनवरी तक पूरे करवा देगा। इसी तरह कनाडिय़ा तिराहा पर लगी यशवंतराव होल्कर (Yashwantrao Holkar) की प्रतिमा को भी नजदीक शिफ्ट किया जाएगा और महेश्वर किले की तर्ज पर स्मारक भी बनेगा।


इसके साथ ही सांवेर क्षेत्र में 26 करोड़ रुपए के विकास कार्यों के भूमिपूजन और लोकार्पण के कार्यक्रम भी आज आयोजित किए गए हैं। तीन घाटों के साथ सडक़ों और ब्रिजों के निर्माण कार्य होना है। मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत एमआर-10 पर तेजी से पिलर निर्माण और अन्य कार्य शुरू हो गए हैं। कल क्षेत्रीय विधायक रमेश मेंदोला, कलेक्टर मनीष सिंह, निगमायुक्त श्रीमती प्रतिमा पाल व अन्य ने बापट चौराहा और चंद्रगुप्त चौराहा का निरीक्षण किया, जिसमें तय किया गया कि बापट चौराहा पर पं. दीनदयाल उपाध्याय और चंद्रगुप्त मौर्य की प्रतिमा को अन्य जगह शिफ्ट किया जाएगा। इस संबंध में अधिकारी और जनप्रतिनिधि विचार-विमर्श कर जल्द निर्णय लेंगे। विजय नगर से लव कुश चौराहा तक मेट्रो रेल के पिलरों का निर्माण अब तेज गति से शुरू हो गया है, जिसके चलते इन प्रतिमाओं को शिफ्ट किया जाएगा। इसी तरह निगमायुक्त ने कनाडिय़ा तिराहा का निरीक्षण करने के दौरान यशवंतराव होल्कर प्रथम की प्रतिमा को नजदीक ही शिफ्ट करने और उसके पास महेश्वर की तर्ज पर स्मारक बनाने के निर्देश भी दिए। वहीं शिवाजी वाटिका पर भी स्मारक का निर्माण चल रहा है। इसे भी निगम 15 जनवरी तक पूरा कर लेगा। दूसरी तरफ विकास कार्य के निर्माण शहर और उससे जुड़े ग्राम पंचायतों में चल रहे हैं। मंत्री सिलावट आज अपनी विधानसभा सांवेर में 26 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की शुरुआत करेंगे।

Share:

Next Post

Xiaomi जल्‍द लेकर आ रही जबरदस्‍त साउंडबार, मिलेगा 430W का हेवी साउंड आउटपुट

Sat Nov 13 , 2021
इलेक्‍ट्रानिक डिवाइस निर्माता कंपनी Xiaomi ने अपने नए Xiaomi Soundbar 3.1ch की घोषणा ग्लोबल मार्केट के लिए कर दी है। लॉन्च से पहले कंपनी ने ट्विटर पर साउंडबार के कुछ स्पेसिफिकेशन्स के बारे में बताया भी है। चीनी कंपनी के इस लेटेस्ट प्रोडक्ट में वन-टच NFC पेयरिंग सपोर्ट और 430W का मैक्जिमम आउटपुट ग्राहकों को […]