img-fluid

त्र्यम्बकेश्वर मंदिर के नाम पर इंदौरी युवती के साथ ठगी

August 13, 2026

साइबर ठगोरे ने फर्जी साइट से रुपए ट्रांसफर कराए

इंदौर। अगर आप किसी धार्मिक या पर्यटन (Religious or tourism) स्थान पर जा रहे हैं तो वहां ऑनलाइन बुकिंग (Online Booking) को लेकर सावधान हो जाइए! रूम दिलाने से लेकर दर्शन-पूजा तक की फर्जी साइट (Fake site) पर साइबर ठगोरे (Cyber ​​fraudsters) आपके अकाउंट से रुपए साफ कर सकते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ इंदौर की एक युवती के साथ।


  • इंदौर में रहने वाली सृष्टि इंगले 14 और 15 अगस्त को अपने परिवार के साथ नासिक के त्र्यम्बकेश्वर मंदिर (Trimbakeshwar Temple) में दर्शन के लिए जाने वाली थी। उसने ऑनलाइन सर्च कर बुकिंग कराई तो एक फर्जी साइट खुली, जिस पर लिखा था-गजानंद महाराज संस्थान त्र्यम्बकेश्वर। उस साइट पर बाकायदा जीएसटी नंबर, पैन नंबर और फोन नंबर भी लिखा था। उसने 14-15 अगस्त की बुकिंग की और 2 हजार 250 रुपए ऑनलाइन जमा किए। जब ऑनलाइन रसीद आई तो उसमें तारीख 30 और 31 अगस्त लिखी आई तो उसने कॉल कर कहा कि ये डेट गलत है। उससे फिर 2 हजार 250 रुपए जमा करने की बात कही गई। इस तरह सृष्टि ने दो बार पेमेंट कर दिया, लेकिन उसे अंदेशा हुआ कि कहीं ये फर्जी साइट तो नहीं है। इस पर उसे फिर कॉल लगाया गया तो उसने फोन नहीं उठाया। घबराकर सृष्टि ने अपने भाई सिद्धांत के खाते में उसके खाते का बचा हुआ बैलेंस ट्रांसफर कर दिया। त्र्यम्बकेश्वर संस्थान के लैंडलाइन नंबर का पता लगाकर उस पर कॉल किया तो मालूम पड़ा कि वह फर्जी साइट थी।

    बिजली कनेक्शन काटने का डर दिखाकर फोन पर भेजी लिंक तो मोबाइल हैक कर क्रेडिट कार्ड से उड़ाए 78 हजार
    तुकोगंज थाना क्षेत्र में बिजली बिल अपडेट न होने और कनेक्शन काटने का डर दिखाकर एक शातिर जालसाज ने पीडि़त के मोबाइल पर फर्जी लिंक भेजकर उसका फोन हैक कर लिया और क्रेडिट कार्ड से 78 हजार रुपए पार कर दिए। पुलिस के अनुसार पंचम की फैल निवासी बाबूलाल पिता ओमप्रकाश जोनवाल के मोबाइल पर एक अनजान नंबर से मैसेज आया, जिसमें चेतावनी दी गई थी कि आपका बिजली बिल बकाया है, तुरंत अपडेट और भुगतान न करने पर बिजली कनेक्शन काट दिया जाएगा। घबराए पीडि़त ने मैसेज में दी गई लिंक पर जैसे ही क्लिक किया, शातिर ठग ने उनके मोबाइल का रिमोट एक्सेस हासिल कर फोन हैक कर लिया और क्रेडिट कार्ड की गोपनीय डिटेल्स में सेंधमारी करते हुए 78 हजार रुपए की चपत लगा दी।

    Share:

  • 36 दिन में इंदौर को मिला सिर्फ 4.2 इंच पानी जुलाई के पहले 7 दिन में मिला था 8 इंच से ज्यादा

    Thu Aug 13 , 2026
    बारिश की कमी से शहर सामान्य औसत से 5 इंच पीछे अगले कुछ दिन भी तेज बारिश की कोई उम्मीद नहीं अब कोटा पूरा करने के लिए डेढ़ माह में चाहिए 20 इंच बारिश इंदौर। शहर (Indore) के आसमान पर पिछले एक माह से ज्यादा समय से लगातार बादल छा रहे हैं, लेकिन इनसे तेज […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved