भोपाल। रातीबड़ इलाके में एक निर्माणधीन मकान में करंट लगने से हुई मौत के मामले में पुलिस ने मकान मालिक और ठेकेदार पर केस दर्ज कर लिया। हालांकि पुलिस ने अभी तक दोनों को गिरफ्तार नहीं किया है। पुलिस का कहना है कि जल्द दोनों की गिरफ्तारी की जाएगी।
पुलिस के मुताबिक निविदिया पुत्री संदीप शाक्य (3) रातीबड़ में रहती थी। फ रवरी माह में मासूम की मां मजदूरी करने के लिए अरविंद मारण के मकान में गई थी। उसे ठेकेदार नसीम खान ने मजदूरी करने के लिए बुलाया था। अपनी मां के साथ उसकी तीन साल की बच्ची भी पहुंच गई थी। एक दिन मासूम खेलते-खेलते छत पर पहुंच गई और उसे करंट लग गया। जिससे उसकी मौत हो गई। सात महीने तक चली जांच के बाद पुलिस ने मकान मालिक और ठेकेदार को लापरवाही बरतने का आरोपी मानते हुए उनके खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस का कहना है जल्द ही दोनों को गिरफ्तार करने की कार्रवाई की जाएगी। फि लहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
न ट्रेन से कटी बॉडी न हैं कोई उपरी चोटों के निशान भोपाल। खजूरी सड़क थाना पुलिस ने रविवार सुबह रेलवे फाटक के पास एक युवक की लाश बरामद की है। मृतक न तो ट्रेन से टकराया है और न ही उसके शरीर पर किसी प्रकार के बाहरी चोट के निशान मिले हैं। पुलिस ने […]
भोपाल। प्रोफेशनल एक्जामिनेशन बोर्ड (पीईबी) की एक सुविधा से हजारों विद्यार्थियों को प्रतियोगी और भर्ती परीक्षा की तैयारी करने में काफी मदद मिल रही है। पीईबी की वेबसाइट पर मॉक टेस्ट का ऑप्शन दिया गया है। यहां से विद्यार्थी ऑनलाइन परीक्षा देने के पहले ट्रॉयल के तौर पर टेस्ट दे सकते हैं। इससे विद्यार्थियों को […]
मुंबई। भारत सरकार के रेल, वाणिज्य एवं उद्योग, उपभोक्ता कार्य, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री पीयूष गोयल द्वारा नव विद्युतीकृत रतलाम- चित्तौड़गढ़ खंड का रविवार, 21 फरवरी, 2021 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राष्ट्र को लोकार्पण किया गया। इसके बाद इलेक्ट्रिक इंजन वाली एक मालगाड़ी को नव विद्युतीकृत खंड पर चित्तौड़गढ़ के लिए चलाया […]
मुख्यमंत्री और केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने पार्क में छोड़ा बाघ का एक जोड़ा भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि शिवपुरी ऐतिहासिक प्राचीन पर्यटन नगरी है। नेशनल पार्क में आज दो बाघ के छोडऩे से अब शिवपुरी अंतर्राष्ट्रीय मानचित्र पर पहचाना जाएगा। पर्यावरण-संरक्षण एवं संवर्धन के लिए बाघों का संरक्षण और उनकी सुरक्षा […]