भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

भारत को जोडऩे की अपेक्षा जिम्मेदार लोग तोडऩे का प्रयास कर रहे

  • भारत जोड़ो अभियान कार्यक्रम में बोले कमलनाथ

भोपाल। आज से कुछ साल पहले हम भारत जोडऩे की बात नहीं करते थे, क्योंकि भारत के इतिहास में नफरत, स्वार्थ की भावना लोगों में नहीं थी। प्रेम, भाईचारा, सद्भाव और सौहाद्र्र की भावना लोगों में थी। आजादी के बाद बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर ने देश के लिए जो संविधान बनाया था और जिसकी शपथ लेकर जिम्मेदार पदों पर बैठकर लोगों की रक्षा करने की प्रतिज्ञा ली जाती थी, लेकिन आज भारत को जोडऩे की अपेक्षा कुछ जिम्मेदार पदों पर बैठे लोगों द्वारा भारत की संस्कृति को तोडऩे का प्रयास किया जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने उक्त बातें राजधानी भोपाल के गांधी भवन में आयोजित भारत जोड़ो अभियान कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में कहीं।



कमलनाथ ने कहा कि हमारा देश विभिन्न संस्कृतियों और समाजों का देश है, जहां विभिन्न जातियों, विभिन्न धर्मों के लोग एक दूसरे के साथ मिलकर एक झंडे के नीचे निवास करते हैं। लेकिन आज जिम्मेदार पदों पर बैठे लोगों द्वारा संविधान पर आक्रमण कर भारत की संस्कृति को तोडऩे का प्रयास किया जा रहा है, समाज को बाटने का काम किया जा रहा है। भारत के सामाजिक मूल्यों को दबाया जा रहा है, यह सोचने का विषय है। मध्यप्रदेश में गवर्नेस बाय डिफॉल्ट है, हर तरफ भ्रष्टाचार है। शासकीय स्कूलों में शिक्षक नहीं, अस्पतालों में डॉक्टर नहीं, खम्बों में तार नहीं और तार में बिजली नहीं है। सरकार ने कर्जा लिया और अब कर्जा चुकाने के लिए कर्ज लेना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा योजनाओं पर जो पैसा खर्च किया जाता है, वह कमीशन के लिए होता है।
कमलनाथ ने कहा कि प्रदेश में बेरोजगरी चरम पर है, प्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार चरम पर है। प्रदेश का भविष्य अंधकार में है। मध्यप्रदेश के नोजवानों का भविष्य खतरे में है। शिवराज सिंह को आज चुनाव नजदीक आते ही 18 साल बाद युवाओं, महिलाओं, किसानों की याद आ रही है। शिवराज सिंह के लिए 18 सालों में किये गये पापों के प्रायश्चित करने का समय है।

Share:

Next Post

जवाहर कर्नावट, ज़ाहिद मीर और इस्माइल लहरी को समाज रत्न अवार्ड

Thu May 18 , 2023
चंद रोज़ पहले उज्जैन में हुए एक बाविकार एजाज़ी प्रोग्राम में मआशरे में मुख्तलिफ शोबों में उम्दा काम कर रही हस्तियों को स्टेट लेवल के अवार्ड से नवाजा गया। इसमे हिंदी ज़ुबान की तरक्की के लिए मशहूर अदीब डॉ. जवाहर कर्नावट, सरोकारी सहाफत (पत्रकारिता) के लिए दैनिक भास्कर भोपाल के ज़ाहिद मीर, दैनिक भास्कर के […]