खेल

IPL 2022: मुम्बई ने रोमांचक मुकाबले में गुजरात को पांच रन से हराया

मुम्बई। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 (Indian Premier League (IPL) 2022) में शुक्रवार की रात मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians-MI) ने गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans-GT) को पांच रनों से हराकर अपनी दूसरी जीत दर्ज की है। MI ने पहले खेलते हुए ईशान किशन (45), रोहित शर्मा (43) और टिम डेविड (44*) की शानदार पारियों की मदद से 177/6 का स्कोर बनाया। जवाब में GT रिद्धिमान साहा और शुभमन गिल के अर्धशतकों के बावजूद 172/5 का स्कोर ही बना सकी।


ईशान और रोहित की सलामी जोड़ी ने 74 रन जोड़े। मिडिल ओवर्स में MI ने धीमी बल्लेबाजी की और अपने विकेट भी खोए। हालांकि, अंतिम ओवरों में डेविड ने 21 गेंदों में दो चौकों और चार छक्कों की मदद से नाबाद 44 रन बनाकर टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया। जवाब में गिल और साहा ने अच्छी शुरुआत दिलाई। GT को आखिरी ओवर में नौ रनों की दरकार थी। डेनियल सैम्स ने सिर्फ तीन रन देकर टीम को जीत दिलाई।

रोहित और ईशान ने पावरप्ले में 63 रन जोड़े और यह मौजूदा सीजन में MI के लिए शुरुआती छह ओवरों के बाद सर्वाधिक स्कोर रहा। रोहित ने 28 गेंदों में पांच चौकों और दो छक्कों की मदद से 43 रन बनाए। उनके अब 5,809 रन हो गए हैं और रनों के मामले में रोहित ने डेविड वॉर्नर (5,805) को पीछे छोड़ा है। दूसरी तरफ ईशान ने 29 गेंदों में पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 45 रन बनाए।

गुजरात के लिए पारी की शुरुआत करने आए रिद्धिमान साहा ने पावरप्ले में आकर्षक शॉट लगाए और 34 गेंदों में अपने IPL करियर का 10वां अर्धशतक पूरा किया। यह मौजूदा सीजन में उनका दूसरा अर्धशतक है। साहा ने 40 गेंदों में छह चौकों और दो छक्कों की मदद से 55 रन बनाए। इस बीच उन्होंने रनों के मामले में मयंक अग्रवाल (2,292) को पीछे छोड़ दिया है। साहा के अब 2,319 रन हो गए हैं।

गिल ने अपने IPL करियर का 12वां अर्धशतक लगाया। यह मौजूदा सीजन में उनका तीसरा अर्धशतक है। गिल ने साहा के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 104 रन जोड़कर अच्छी शुरुआत दिलाई। उन्होंने 36 गेंदों में छह चौकों और दो छक्कों की मदद से 52 रन बनाए।

Share:

Next Post

एकता ही विविधता में परिलक्षित होती है

Sat May 7 , 2022
– गिरीश्वर मिश्र आए दिन यह तर्क किसी न किसी कोने से तथाकथित बुद्धिजीवी वर्ग पेश करता रहता है कि भारत की विविधता की अनदेखी हो रही है। वह बड़े निश्चय के साथ अपना सुचिंतित संदेह कुछ इस तरह से व्यक्त करता है मानो ‘भारत’ कोई एकल रचना न थी, न है और न उसे […]