img-fluid

जीतू पटवारी ने ली एनएसयूआई, युवा कांग्रेस, शहर और ग्रामीण कांग्रेस की बैठकें

September 08, 2026

इंदौर। राहुल गांधी के इंदौर में होने वाले ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज हो गई हैं, जिसके तहत बैठकों का दौर लगातार जारी है।

आज कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े और शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे की उपस्थिति में एनएसयूआई (NSUI) और यूथ कांग्रेस की संयुक्त बैठक आयोजित की गई।

इसके पश्चात, सुबह 11:00 बजे शहर और ग्रामीण कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्षों तथा नगर अध्यक्षों की एक संयुक्त बैठक संपन्न हुई।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े ने बताया कि पूरे इंदौर जिले को 32 जोनों में बांटा गया है। इन सभी 32 जोनों में एनएसयूआई, यूथ कांग्रेस, शहर कांग्रेस और ग्रामीण कांग्रेस की अलग-अलग टीमें तैनात की गई हैं। ये सभी टीमें जिले के विभिन्न हिस्सों में स्थित स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों, लाइब्रेरी, कैफे और मेस में जाकर छात्रों से सीधा संवाद करेंगी।

युवाओं में इस कार्यक्रम को लेकर अबतक खासा उत्साह देखने को मिला है , ज्ञात हो कि बिना किसी खास सक्रियता के ही इस कार्यक्रम के लिए एक लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं, जिसका जश्न आज कांग्रेस पार्टी द्वारा भोलाराम उस्ताद मार्ग पर शाम 7:00 बजे मनाया जाएगा।

Share:

  • बुधवार का राशिफल

    Wed Sep 9 , 2026
    युगाब्ध-5127, विक्रम संवत 2083, राष्ट्रीय शक संवत-1948, सूर्योदय 05.58, सूर्यास्त 06.24, ऋतु – वर्षा भाद्रपद कृष्ण पक्ष त्रयोदशी, बुधवार, 09 सितम्बर 2026 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल।मेष राशि :– अपनी गतिविधियों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved