इंदौर न्यूज़ (Indore News)

विमान में सवा दो घंटे यात्रियों को बैठाए रखा

इंदौर (Indore)। इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय विमानतल पर आज सुबह इंडिगो की उड़ान से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्रियों को दो घंटे विमान में बैठाए रखा गया और उनके सामान की भी दोबारा जांच की गई। इस मामले में एयरलाइंस ने फ्लाइट को रीशेड्यूल किए जाने की बात कही है। विमानतल से मिली जानकारी के मुताबिक इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट (6ई-2263) सुबह 6.55 बजे इंदौर से दिल्ली जाती है। इस फ्लाइट से जाने के लिए यात्री सुबह 5.30 बजे से ही एयरपोर्ट पहुंचना शुरू हो गए थे।

तय समय के हिसाब से यात्रियों और सामान की जांच के बाद यात्रियों को विमान में सवार किया गया, लेकिन यह फ्लाइट इंदौर से 9.16 बजे रवाना हुई, यानी तय समय से सवा दो घंटे से भी ज्यादा देरी से। यात्रियों ने आरोप लगाया कि उन्हें फ्लाइट में बेवजह बैठाए रखा गया और उनके सामान की दोबारा जांच भी की गई। इस संबंध में एयरलाइंस अधिकारियों ने कहा कि फ्लाइट को आगे के स्लॉट चेंज होने से रीशेड्यूल किया गया था। इस कारण यह देरी से रवाना हुई। वहीं सामान की जांच की बात पर बताया गया कि सामान की जांच नहीं की गई थी। जो यात्री फ्लाइट लेट होने से उतरना चाहते थे, उनका सामान उन्हें दिया गया था।


नासिक फ्लाइट भी दो घंटे लेट
इसी तरह सुबह 6.45 बजे इंदौर से नासिक जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट भी तय समय से करीब ढाई घंटे देरी से 9.20 बजे रवाना हुई। बताया गया कि नासिक में खराब मौसम और घने कोहरे के कारण विमान को उडऩे की अनुमति नहीं मिल पाई थी। मौसम साफ होने के बाद विमान रवाना हुआ।

Share:

Next Post

कांग्रेस को सताने लगा हॉर्स ट्रेडिंग का डर? शिवकुमार को सौंपा गया बाड़बंदी का जिम्मा!

Sat Dec 2 , 2023
नई दिल्ली: मध्य प्रदेश, राजस्थान सहित 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे कल यानी रविवार 3 दिसंबर को साफ हो जाएंगे. हालांकि इससे पहले आए एग्जिट पोल्स के अनुमानों ने सभी दलों की धड़कनें बढ़ा दी हैं. खबर है कि इन चुनाव नतीजों से पहले ही कांग्रेस अलर्ट मोड में आ गई है और […]