खेल

जानिए Dhoni, Kohli और अन्य बड़े क्रिकेटर्स के भाइयों के बारे में

नई दिल्ली। दुनियाभर के अलग-अलग देशों से सगे भाईयों की कई जोड़ियों ने क्रिकेट के खेल में खूब अपना नाम कमाया है। यहां तक कि एक ही परिवार से आने वाले भाईयों ने विश्व क्रिकेट (World cricket) में भी अपनी छाप छोड़ी है। इसमें इरफान-यूसुफ पठान, ग्रेग-इयान चैपल, मार्क-स्टीव वॉ, एंडी-ग्रांट फ्लॉवर जैसे कई और भाईयों ने क्रिकेट में करियर बनाने के साथ ही ढेरों उपलब्धियां भी हासिल कीं।

अगर विराट कोहली (Virat Kohli) की बात करें तो इनके विकास कोहली विराट के बड़े भाई हैं। अपने भाई विराट की तरह विकास को भी बचपन में क्रिकेट खेलने का शौक था, लेकिन वो इस शौक को आगे नहीं ले जा सके, क्योंकि उनके मुताबिक वो उतने अच्छे क्रिकेटर नहीं थे। विकास कोहली अपने छोटे भाई का कारोबार भी संभालते हैं।



भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ( Mahendra Singh Dhoni) से जुड़ा एक और नाम है जिसे शायद उनकी कई सारे फैन्स भी नहीं जानते होंगे। यह नाम है नरेंद्र सिंह धोनी, यह धोनी के बड़े भाई का नाम है। धोनी पर बनी बायोपिक में उनके बड़े भाई नरेंद्र सिंह का कोई जिक्र नहीं था, क्योंकि कुछ कारणों से अपने परिवार से अलग रहने लगे थे। नरेंद्र सिंह धोनी एमएस धोनी के बड़े भाई हैं।

वहीं रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का एक छोटा भाई भी हैं। हिटमैन के छोटे भाई हैं, जिसका नाम विशाल शर्मा हैं। वो एक इंस्टाग्राम इनफ्लुएंसर हैं।
बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली भारतीय टीम के ऐसे कप्तान रहे हैं जिन्होंने टीम को नई उचांईयों तक पहुंचाया। सौरव के एक बड़े भाई स्नेहाशीष गांगुली हैं जो घरेलु क्रिकेट खेल चुके हैं। उन्होंने बंगाल के लिए 10 साल क्रिकेट खेला है और अब वो बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) के सचिव हैं।

पूर्व स्टार खिलाड़ी युवराज सिंह (Yuvraj Singh) का नाम दिग्गज खिलाड़ियों में लिया जाता है। उनके कई फैंस हैं लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि उनका छोटा भाई है जिसका नाम जोरावर सिंह है। जोरावर एक्टिंग में करियर बनाने के लिए संघर्षरत हैं। उन्होंने खूब खुर्खियां बटौरी थी जब वो अपनी पत्नी आकांक्षा गुडगांव से अलग हुए थे, जो बीग बॉस सीजन 10 में नजर आई थी।

Share:

Next Post

UP में अब 1076 तय करेगा अधिकारियों का ‘Character’, लोग संतुष्ट नहीं हुए तो होगी कार्रवाई

Thu Feb 11 , 2021
लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि प्रदेश के किसी भी नागरिक को कोई समस्या हो, बेझिझक मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर सम्पर्क कर सकता है। उन्होंने कहा है कि सीएम हेल्पलाइन पर आने वाली शिकायतों के आधार पर फील्ड में तैनात अधिकारियों के प्रदर्शन का आकलन होगा। यही नहीं,सीएम ने दो टूक शब्दों […]