वर्ष में एक बार खुलता है मंदिर-हर तरफ भीड़ ही भीड़ नजर आई
उज्जैन। आज नागपंचमी (Naag Punchmi) पर महाकालेश्वर (Mahakal Tempel) मंदिर स्थित भगवान नागचंद्रेश्वर के पट रात 12 बजे खुले और पुजारियों और कलेक्टर (Collector) द्वारा आरती के बाद आम श्रद्धालुओं के दर्शन शुरू हो गए थे और दोपहर तक लाखों श्रद्धालुओं ने दर्शन कर लिए थे।
महाकाल मंदिर स्थित भगवान नागचंद्रेश्वर मंदिर वर्ष में एक बार आज नागपंचमी के दिन ही खुलता है और दर्शनों के लिए देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं। दर्शनार्थियों का शहर में आना कल से ही शुरू हो गया था और रात से दर्शनों के लिए लाईन लगना शुरू हो गई थी और आरती पूजन केे बाद दर्शनों का सिलसिला शुरू हो गया। दोपहर तक लाखों लोगों ने भगवान नागचंद्रेश्वर के दर्शन कर लिए थे और मंदिर के पट आज रात 12 बजे तक खुले रहेंगे और इस दौरान 10 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के दर्शन करने का अनुमान है। इधर शहर में हर तरफ भीड़ ही भीड़ दिखाई दे रही है और श्रद्धालुओं के वाहन शहर से बाहर ही रुकवाए जा रहे हैं
किडनी ट्रांसप्लांट का गढ़ बना इंदौर शहर में 8 ट्रांसप्लांट सेंटर हॉस्पिटल इंदौर। प्रदीप मिश्रा, इंदौर (Indore) शहर किडनी ट्रांसप्लांट (kidney transplant) का गढ़ बन चुका है। शहर के निजी अस्पतालों में हर साल 200 से ज्यादा ट्रांसप्लांट किए जा रहे हैं। ट्रांसप्लान्ट करने वाले डॉक्टर्स सर्जन के हिसाब से इंदौर शहर इस मामले में […]
महिदपुर रोड। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गोगापुर (महिदपुर रोड), महिदपुर, झारडा एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी महामंत्री जिला पंचायत सदस्य रणछोड़ त्रिवेदी के नेतृत्व में किसान जन जागरण पदयात्रा ग्राम सगवाली से प्रारंभ हुई। पदयात्रा में गजराजसिंह पंवार, विक्रमसिंह सिसौदिया, भरत शर्मा, पूर्व सरपंच शंभू सिंह राठौड़, सुमेरसिंह राठौड़, नवल सिंह राठौड़, रघुवीर सिंह राठौड़, लाल सिंह […]
नालों का पानी सीधे शिप्रा में मिल रहा मलबे के कारण घाट पर लोगों को परेशानी उज्जैन। मकर संक्रांति पर्व स्नान के बीच रामघाट क्षेत्र में चैंबरों की सफाई तथा टूट-फूट की मरम्मत का काम शुरू किया गया। सफाई के लिए नालों के चैंबर के मुंह खोलकर छोड़ दिए गए, जिसके चलते आज सुबह इनका […]
उज्जैन। उज्जैन (Ujjain) में 18 लाख 82 हजार दीये जलाकर विश्व कीर्तिमान (world record) बना लिया है। उज्जैन ने अयोध्या का रिकॉर्ड तोड़ा है। अयोध्या में पहले 15 लाख 76 हजार दीये जलाए गए थे, उससे आगे निकलकर महाकाल की नगरी (City of Mahakal) ने ये रिकॉर्ड बनाया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सामने […]