बड़ी खबर

महाराष्ट्र : कोरोना के 14,372 नए मामले मिले, 94 की मौत

मुंबई। महाराष्ट्र (Maharashtra) में मंगलवार को राज्य में 14 हजार 372 कोरोना के नए मामले (14 thousand 372 new cases of corona) मिले हैं जबकि 24 घंटे में कोरोना से 94 मरीजों की मौत (94 patients died of corona) हुई है। सूबे में अभी कोरोना के एक लाख 91 हजार 524 कोरोना मरीजों का इलाज जारी है। इनमें मुंबई में सक्रिय मामले 8888 हैं। नागपुर मंडल में आज 2230 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं और 11 लोगों की कोरोना से मौत हुई है।


स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने पत्रकारों को बताया कि राज्य में आज 30 हजार 093 कोरोना मरीज पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर लौटे हैं। राज्य में अब तक 7 करोड़ 47 लाख 82 हजार 391 लोगों की कोरोना जांच की जा चुकी है। इनमें से 77 लाख 35 हजार 481 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से 73 लाख 97 हजार 352 कोरोना संक्रमित पूरी तरह से स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। राज्य में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या एक लाख 42 हजार 705 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। सूबे में कोरोना से ठीक होने का औसत 95.63 फीसदी और कोरोना मौत का औसत 1.84 फीसदी है। राजेश टोपे ने कोरोना नियमों का कठोरता से पालन करने की अपील नागरिकों से की है।

महाराष्ट्र : ओमिक्रोन संक्रमित 1689 लोग हुए स्वस्थ, 1532 का इलाज जारी
महाराष्ट्र में मंगलवार तक 1689 ओमिक्रोन संक्रमित पूरी तरह स्वस्थ हो गए हैं , इस समय राज्य में 1532 ओमिक्रोन संक्रमितों का इलाज जारी है। महाराष्ट्र में अब तक कुल 3221 ओमिक्रोन संक्रमित पाए गए हैं।

स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया कि महाराष्ट्र के ठाणे मंडल में 1257, इनमें अकेले मुंबई में 1068, नासिक मंडल में 15, पुणे मंडल में 1460, कोल्हापुर मंडल में 83, औरंगाबाद मंडल में 56,लातुर मंडल में 24,आकोला मंडल में 58, नागपुर मंडल में 267 इस तरह कुल 3221 ओमिक्रोन संक्रमित मिले हैं। राजेश टोपे ने कहा राज्य में ओमिक्रोन संक्रमितों तथा कोरोना संक्रमितों का प्रभावी तरीके से इलाज जारी है। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

मप्रः निरक्षरों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना सभी की जिम्मेदारीः मंत्री परमार

Wed Feb 2 , 2022
– पढ़ना-लिखना अभियान और प्रौढ़ शिक्षा मोबाइल एप का किया शुभारंभ भोपाल। निरक्षरों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना समाज में सभी की जिम्मेदारी है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में वर्ष 2030 तक युवा एवं प्रौढ़ साक्षरता दर को 100 प्रतिशत पहुँचाने का लक्ष्य रखा गया है। इस लक्ष्य को हासिल करने में संस्थागत, व्यक्तिगत […]