देश

कड़ाके की ठंड से बचने की कर लें पूरी तैयारी, उत्तर भारत में -4 डिग्री तक गिर सकता है पारा

नई दिल्ली। उत्तर भारत भीषण ठंड की चपेट में है। रात में कोहरा तो दिन में सर्द हवाओं से लोग परेशान हैं। बीते दो दिनों से भले ही कुछ राहत मिली हो, लेकिन एक मौसम विशेषज्ञ ने आने वाले दिनों के लिए तैयार रहने की चेतावनी दी है। मौसम विशेषज्ञ नवदीप दहिया ने कहा है कि 14 से 19 जनवरी तक उत्तर भारत भीषण शीतलहर की चपेट में होगा।

विशेष तौर पर 16 से 18 जनवरी के बीच ठंड अपने चरम पर होगी और मैदानी इलाकों का पारा -4 डिग्री सेल्सियस से लेकर दो डिग्री तक गिर सकता है। उन्होंने कहा है कि मैंने पूरे अपने करियर में पूर्वानुमान के मॉडल में इतना कम तापमान नहीं देखा है। वहीं भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने भी कहा है कि दिल्ली और इसके पड़ोसी राज्यों में शनिवार से शीतलहर की स्थिति बनने की संभावना है।


अधिकतम तापमान में हो सकती है बड़ी गिरावट
मौसम विशेषज्ञ ने कहा कि आने वाले तीन दिनों में मौसम में बदलाव शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा, अभी कोहरा तापमान में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अधिकतम तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की जा सकती है और यह सिंगल डिजिट तक पहुंच जाएगा। इसके साथ ही शीतलहर चरम पर होगी। उन्होंने कहा, जनवरी के शुरुआती 11 दिन में ऐतिहासिक ठंड पड़ी है। अगले कुछ दिन और भी ज्यादा ठंडे हो सकते हैं। उन्होंने कहा, जनवरी 2023 ऐतिहासिक रूप से ठंडा हो सकता है।

Share:

Next Post

करणी सेना के कार्यकर्ताओं पर इंदौर में तीन जगह हुई कार्रवाई

Thu Jan 12 , 2023
इंदौर।  22 मांगों को लेकर करणी सेना (Karni Sena) ने भोपाल ( Bhopal) में बड़ा प्रदर्शन किया था। इंदौर (Indore) में भी कार्यकताओं ने उनके समर्थन में प्रदर्शन किया, जिसके बाद पुलिस ने तीन जगह उन पर मुकदमे दर्ज कर लिए। पहली कार्रवाई लसूडिय़ा क्षेत्र में हुई। पुलिस का कहना है कि करणी सेना के […]