मध्‍यप्रदेश

कांग्रेस के कई विधायक भाजपा के सम्पर्क में


मंत्री एंदलसिंह कंसाना का दावा
भोपाल। मध्यप्रदेश की 27 सीटों पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव के ठीक पहले शिवराज कैबिनेट में शामिल एंदलसिंह कंसाना ने दावा किया कि उपचुनाव में सीटों की संख्या बढ़ सकती है। कांग्रेस के कई विधायक उनके सम्पर्क में हैं, जो चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हो सकते हैं। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के कांग्रेस के शुद्धिकरण के बयान पर तंज कसते हुए कहा कि शुद्धिकरण भाजपा का हो गया है। कमलनाथ प्रदेश के नहीं, छिंदवाड़ा के मुख्यमंत्री थे। उन्होंने अपने मुख्यमंत्रित्वकाल में सिर्फ छिंदवाड़ा का ही विकास किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सभी 27 सीटों पर जीतेगी।

 

Share:

Next Post

बाजारों को कोरोना के हवाले कर गायब हो गए नेता

Sat Aug 8 , 2020
35 व्यापारी संगठनों को आज फिर चर्चा के लिए बुलाया कलेक्टर ने… तेजी से बढऩे लगा संक्रमण इन्दौर। शहर के सारे बाजारों को नेताओं और व्यापारी एसोसिएशन ने अपनी जिम्मेदारी पर खुलवाया और एक-दो दिन सक्रिय रहने के बाद सब गायब हो गए। दूसरी तरफ कोरोना मरीजों की संख्या लगातार तेजी से बढऩे लगी है। […]