भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

प्रदेश में मानसून का सिस्टम बनने लगा

  • भोपाल में पारा चढ़ेगा, इंदौर में राहत रहेगी

भोपाल। केरल में मानसून के एक्टिव होते ही मानसून की गतिविधियां बढ़ गई हैं। बंगाल की खाड़ी में भी लो-प्रेशर एरिया बनने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इधर, पाकिस्तान के ऊपर बने सिस्टम का असर भी कम होने लगा है। कहीं गर्मी तो कहीं रिमझिम होने से मानसून का सिस्टम तैयार होने लगा है। मध्यप्रदेश से जा रही ट्रफ लाइन भी खत्म हो गई है। इस कारण बुधवार को कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि बुधवार को कुछ इलाकों में हल्की बारिश तो रहेगी, लेकिन नौगांव, दतिया, खंडवा, खरगोन, ग्वालियर और भोपाल में पारा चढ़ेगा। भोपाल में यह 42 डिग्री के आसपास बना रहेगा। इंदौर और उज्जैन में अभी बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन यहां पर तापमान ज्यादा नहीं बढऩे से गर्मी से राहत बनी रहेगी। यहां पर यह 39 डिग्री के नीचे ही बने रहेंगे।


11 जून तक मानसून की स्थिति साफ होगी
मध्यप्रदेश में मानसून की अधिकारिक तारीख 20 जून है। इस बार समय से पहले मानसून के केरल में पहुंचने के कारण इसके समय ये कुछ पहले आने की संभावना बढ़ गई है। अगर सब कुछ ठीक चला और मानसून आगे बढ़ता है तो यह 20 के पहले मध्यप्रदेश में पहुंच सकता है। मानसून की सही स्थिति 11 जून तक ही साफ हो जाएगी। अभी सिर्फ बंगाल की खाड़ी में गतिविधियां तेज चल रही हैं, अरब सागर में हलचल है, लेकिन कोई मजबूत सिस्टम नहीं है। अगर दोनों से हलचल बढ़ती हैं, तो मध्यप्रदेश में एक साथ जबलपुर और इंदौर के यहां से मानसून की एंट्री हो सकती है।

Share:

Next Post

सीट बदलते ही बदले चेहरे, अब पत्नियों को चुनाव लड़ाने की तैयारी

Wed Jun 1 , 2022
राजधानी में नगर निगम चुनाव की होने लगी जमावट भोपाल। नगर निगम के सभी 85 वार्डों में नए सिरे से किए गए आरक्षण के बाद कई वार्डों में प्रत्याशियों के चेहरे बदल गए हैं। इनमें विशेष बात यह है कि जो सीटें महिला के लिए आरक्षित हुई हैं, उनमें अभी तक प्रत्याशी के तौर पर […]