इंदौर न्यूज़ (Indore News) चुनाव 2024

4 लाख से ज्यादा इंदौरियों ने नकारा कांग्रेस के सभी 9 उम्मीदवारों को

इंदौर। 30 साल पुराने रिकॉर्ड को नए सिरे से रचते हुए भाजपा (BJP) ने इंदौर (Indore) की सभी 9 सीटों पर कब्जा जमाया है। हालांकि मतगणना के पहले 3 से 4 सीटों पर कांग्रेस के जीतने की संभावना मानी जा रही थी, मगर इंदौरियों ने भरपल्ले भाजपा को वोट दिए हैं। 17 नवंबर को हुए मतदान में 27 लाख 55 हजार 433 मतदाताओं में से 20 लाख 33 हजार 296 ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।


भाजपा के सभी 9 विजयी उम्मीदवारों को कुल 11 लाख 65 हजार 624 वोट इंदौरियों के मिले, जबकि इसकी तुलना में कांग्रेस के हाथ 747907 वोट ही आए, यानी 4 लाख 17 हजार 717 इंदौरी ऐसे रहे, जिन्होंने कांग्रेस के बजाय भाजपा के उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान किया। 1 लाख से ज्यादा वोट सभी 9 सीटों पर खड़े हुए निर्दलीय व अन्य दलों के उम्मीदवारों को मिले, तो 15105 इंदौरियों ने नोटा का बटन भी दबाया। पिछले विधानसभा चुनाव की तुलना में इस बार लगभग 2 फीसदी मतदान अधिक हुआ था। जिले के मतदान का प्रतिशत 73.79 रहा, जिसमें सर्वाधिक 82.49 देपालपुर का था। वहीं सबसे कम 67.43 इंदौर-2 का रहा, लेकिन यहां के भाजपा उम्मीदवार रमेश मेंदोला को सर्वाधिक वोट मिले। उनको 1 लाख 69 हजार 71 वोट मिले तो उनके प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के चिंटू चौकसे को मात्र 62 हजार 24 वोट ही प्राप्त हुए और मेंदोला ने इंदौर ही नहीं, बल्कि प्रदेश में सबसे अधिक मतों से रिकॉर्ड जीत भी दर्ज की, जो कि 1 लाख 7 हजार 47 वोट की रही। कल 20 लाख 33 हजार 296 मतों की गणना सुबह 8 बजे से शुरू होकर शाम 6 बजे तक चलती रही, जिसमें भाजपा के उम्मीदवार जहां सभी 9 सीटों पर विजयी घोषित हुए तो कांग्रेस के हाथ सिर्फ शून्य ही लगा।

Share:

Next Post

PM मोदी सिंधुदुर्ग किले में नौसेना दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे, जानिए क्यों खास है ये इवेंट

Mon Dec 4 , 2023
नई दिल्ली। आज नौसेना दिवस है। इस मौके पर पीएम मोदी नौसेना द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे और नौसेना की युद्धक तैयारियों को देखेंगे। खबर के अनुसार, नौसेना दिवस पर पश्चिमी तट पर स्थित महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग किले में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस किले का निर्माण छत्रपति शिवाजी ने किया था और […]