देश भोपाल न्यूज़ (Bhopal News) मध्‍यप्रदेश

मप्रः राष्ट्रीय हिन्दी भाषा सम्मान 2019 और 2020 की घोषणा

– 14 सितम्बर को होगा अलंकरण समारोह

भोपाल। मध्य प्रदेश शासन (Madhya Pradesh Government) के संस्कृति विभाग (Culture Department) ने मंगलवार को वर्ष 2019 और 2020 के लिए राष्ट्रीय हिन्दी भाषा सम्मान (National Hindi Language Award) की घोषणा की है। राष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी सम्मान वर्ष 2019 दिल्ली के जयदीप कर्णिक और वर्ष 2020 का संस्था ऋतम् नई दिल्ली को, राष्ट्रीय निर्मल वर्मा सम्मान वर्ष 2019 बर्मिंघम के डॉ. कृष्ण कुमार और वर्ष 2020 का न्यूजीलैंड के रोहित कुमार हैप्पी को प्रदान किया जाएगा।


इसी तरह राष्ट्रीय फादर कामिल बुल्के सम्मान वर्ष 2019 मॉरीशस के डॉ. बीरसेन जागा सिंह को और वर्ष 2020 का टोकियो के प्रो. हिदिकी इशिका एवं राष्ट्रीय गुणाकर मुले सम्मान वर्ष 2019 भोपाल के पद्याकर धनंजय सराफ और वर्ष 2020 भोपाल के डॉ. संतोष चौबे को दिया जाएगा। राष्ट्रीय हिंदी सेवा सम्मान वर्ष 2019 त्रिवेंद्रम की डॉ. शीला कुमारी और वर्ष 2020 भोपाल के सुधीर मोता को प्रदान किया जाएगा।

जनसम्पर्क अधिकारी अनुराग उइके ने बताया कि सम्मानों का अलंकरण 14 सितम्बर को हिन्दी दिवस पर किया जायेगा। अलंकरण में वर्ष 2018 के राष्ट्रीय निर्मल वर्मा सम्मान से सम्मानित अर्चना पैन्यूली, डेनमार्क एवं वर्ष 2018 के राष्ट्रीय फादर कामिल बुल्के सम्मान से सम्मानित आनी मान्तो को भी निमंत्रित किया जा रहा है। विगत अलंकरण में यह दोनों शामिल नहीं हो पाये थे।

उल्लेखनीय है कि संस्कृति विभाग द्वारा हिन्दी भाषा के विकास के विभिन्न क्षेत्रों में अमूल्य योगदान के लिए 5 राष्ट्रीय सम्मानों की स्थापना वर्ष 2015 में की गई है, जिनमें सूचना प्रौद्योगिकी सम्मान, निर्मल वर्मा सम्मान, फादर कामिल बुल्के सम्मान, गुणाकर मुले सम्मान एवं हिन्दी सेवा सम्मान शामिल हैं। इन सभी सम्मानों में प्रत्येक सम्मानित को एक-एक लाख रुपये की सम्मान राशि, सम्मान पट्टिका एवं शॉल-श्रीफल प्रदान किया जाता है। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

भारत में बाघों के शिकार की वजह चीन भी !

Wed Jul 27 , 2022
– मुकुंद केंद्रीय पर्यावरण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने मानसून सत्र के दौरान सोमवार (26 जुलाई, 2022) को लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में जानकारी दी है कि भारत में पिछले तीन साल में शिकार, प्राकृतिक और अप्राकृतिक कारणों से 329 बाघों की मौत हुई है। इस जानकारी में साफ किया गया है […]