भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

धनतेरस पर आवासहीनों को मप्र सरकार देगी घर

  • प्रधानमंत्री मोदी प्रदेश के 4.5 लाख लोगों को कराएंगे गृह प्रवेश

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 22 अक्टूबर को प्रदेश में साढ़े चार लाख हितग्राहियों को कराएंगे गृह प्रवेश, प्रधानमंत्री सतना में होने वाले कार्यक्रम से वर्चुअली जुड़ेंगे। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्मित हुए हैं यह आवास। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कैबिनेट बैठक से पहले मंत्रियों को संबोधित कर दी यह जानकारी। मुख्यमंत्री ने मंत्रीगणों से चर्चा में कहा कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन से अनेक अभियान शुरू हुए। इस दिन अफ्रीका से चीते मध्य प्रदेश में लाये गए। भारत मे चीता आना ऐसी घटना थी जिसने पूरी दुनिया का ध्यान आकर्षित किया। 11 अक्टूबर को महाकाल महाराज की कृपा से बने श्री महाकाल लोक का लोकार्पण प्रधानमंत्री के कर कमलों से हुआ। प्रतिदिन एक लाख लोग श्री महाकाल लोक परिसर में आ रहे हैं। हर गांव से लोग जल लेकर निकलें और रुद्रसागर में जल अर्पित करें। इसकी रूपरेखा बनाएं। रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कर कमलों से मेडिकल की पढ़ाई हिंदी में प्रारंभ करने की सामाजिक क्रांति की शुरुआत हुई। मैं कई ऐसे बच्चों को जानता हूं जिन्होंने अंग्रेजी के चलते मानसिक रूप से परेशान होकर पढ़ाई छोड़ दी। अंग्रेजी के मिथक को तोड़कर नई सामाजिक क्रांति का उद्भव हुआ है। मैं विश्वास सारंग और पूरी टीम को बधाई देता हूं, जिन्होंने दिन और रात काम किया। हम हिंदी और अंग्रेजी वाले की मेरिट लिस्ट भी अलग बनाएंगे। यह एक बड़ा टास्क है, जिसे सफल करना है।


दो साल से ठप उद्योगों को आवंटित प्लॉट होंगे निरस्त
मप्र में बंद पड़े उद्योगों की जमीन पर नए उद्योग लग सकेंगे। सोमवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की मीटिंग में ये निर्णय लिया गया है। बैठक में तय हुआ कि जो उद्योग दो साल से बंद हैं या जिन औद्योगिक इकाइयों में पांच साल से उत्पादन बंद है, उन्हें आवंटित प्लॉट को नए उद्योग लगाने के लिए आवंटित किया जाएगा। गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि इस फैसले के बाद छोटे उद्योग आसानी से लग सकेंगे। औद्योगिक भूमि भवन आवंटन प्रबंधन नियम 2021 में संशोधन- विभाग के आधिपत्य की अविकसित जमीन आवंटन मध्यम उद्यम को हो सकेगा। सभी विकसित और अविकसित प्लॉट पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर आवंटित किए जाएंगे। जिन औद्योगिक इकाइयों में पिछले पांच साल से उत्पादन बंद है या जो दो साल से बंद हैं, उनके प्लॉट आवंटन को नए सिरे से नए उद्योग लगाने के लिए नए सिरे से भूखंड आवंटन का प्रस्ताव पारित हुआ। फर्नीचर क्लस्टर को बढ़ावा देने के लिए औद्योगिक क्षेत्रों के आवंटन के लिए प्रतिबंधित गतिविधियों की सूची से आरा मशीन को विलोपित किया गया है। स्व सहायता समूहों के माध्यम से सार्वजनिक वितरण प्रणाली उचित मूल्य की दुकानों के संचालन का फैसला किया गया है। 26,063 उचित मूल्य की दुकानें हैं। इनमें से 4,166 नगरीय क्षेत्रों में 21,897 दुकानें संचालित होती हैं। अब एक व्यक्ति एक से ज्यादा दुकान नहीं चला सकेगा। बची दुकानों को समूह चलाएंगे।

मप्र स्थापना दिवस से हफ्ते भर चलेंगे कार्यक्रम
मप्र सरकार के प्रवक्ता डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से चलाए गए जनसेवा अभियान में 52 लाख नए लाभार्थी जोड़े गए हैं। एक नवंबर तक 60 लाख लाभार्थी हो जाएंगे। इन्हें स्थापना दिवस के मौके पर इन हितग्राहियों को लाभ दिया जाएगा। स्थापना दिवस के कार्यक्रम सात दिनों तक लगातार चलेंगे। इनमें राज्य और केन्द्र सरकार के मंत्री, विधायक, सांसद सहित सभी जनप्रतिनिधि रहेंगे। इसमें सुबह प्रभातफेरी निकाली जाएंगी।

Share:

Next Post

सुनी सुनाई : पहली महिला मुख्यसचिव, करोड़ों की दौलत लेकिन एकाकी जीवन!

Tue Oct 18 , 2022
यह उन लोगों के लिए सबसे बड़ा उदाहरण है जो अपने एकलौते बेटे को कैरियर बनाने के नाम पर विदेश भेज देते हैं। मप्र की पहली महिला मुख्य सचिव निर्मला बुच जिनके पास करोड़ों की दौलत है। जीवन की संध्या में गंभीर बीमार होकर एकाकी जीवन जीने को मजबूर हैं। जीवन व मृत्यु के बीच […]