आचंलिक जिले की खबरें देश मध्‍यप्रदेश राजनीति

MP: जोबट विधानसभा उपचुनाव को बनाना है आदर्श चुनाव : वीडी शर्मा

भोपाल। लोकतंत्र में चुनाव आवश्यक है। चुनाव जीतने का एक ही मंत्र है, बूथ जीता तो चुनाव जीता। पार्टी कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से जोबट विधानसभा उपचुनाव को आदर्श चुनाव बनाकर भाजपा विजय पताका फहरायेगी। जोबट विधानसभा में जैसे बारिश हो रही है, वैसी ही वोटों की बारिश होगी। आज हम संकल्प लेकर जाएंगे कि हम जोबट चुनाव कार्यकर्ताओ के दम पर ऐतिहासिक जीत हासिल कर जश्न मनाएंगे। यह बात पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने मंगलवार को जोबट विधानसभा के कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कही।


गरीबों का दर्द प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने समझा
उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्य है कि कांग्रेस ने आजादी के बाद से ही जनजाति समाज को केवल वोट बैंक माना। मोदी सरकार ने इस समाज के लिए कई उल्लेखनीय कार्य किए है। प्रधानमंत्री मोदी ने उज्जवला योजना के तहत ग्रामीण महिलाओं को चूल्हे के धुंए से छुटकारा दिलाया है, वहीं कोविड काल के दौरान 80 करोड लोगों को 8 माह तक निशुल्क राशन दिया है। गरीबों का दर्द नरेंद्र मोदी और शिवराजसिंह चौहान ने समझा है। गरीब को भी अपने मकान में रहने का हक है। गरीबो को मकान देकर ऐतिहासिक काम किया है।

भाजपा सरकार की योजनाओं को प्रवक्ता बनकर जनता तक पहुंचाना है
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने सिर्फ गरीबी हटाने का नारा नहीं दिया, बल्कि उनका जीवन स्तर सुधारने का काम किया है। कोई भी गरीब इलाज के बिना नही रह सकता। कोई भी गरीब आयुष्मान कार्ड से 5 लाख का इलाज करवा सकता है। मोदी और शिवराज सरकार की योजना हर आदमी तक पहुंचे इसके लिए हम सभी कार्यकर्ताओं को प्रवक्ता की भूमिका निभानी है। देश और प्रदेश में हो रहे विकास को कांग्रेस पचा नहीं पा रही है इसलिए कांग्रेस सिर्फ झूठ बोलने का काम करती है। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

2021 Honda Amaze दमदार कार भारत में आज होगी लॉन्‍च, जानें किन खूबियों से होगी लैस

Wed Aug 18 , 2021
नई दिल्ली। आज के इस आधुनिक युग में टेक्‍नोलॉजी के क्षेत्र में एक से बढ़कर एक कार लॉन्‍च हो रही हैं। अब वाहन निर्माता होंडा, 2021 Amaze फेसलिफ्ट को आज भारत में लॉन्च करेगी। भारत में होंडा अमेज 2021 फेसलिफ्ट की कीमत की घोषणा अब एक दिन दूर है, अब समय आ गया है कि […]