img-fluid

MP: इंदौर में नवरात्रि से पहले अवैध गर्भपात किट का जखीरा बरामद …, उठे सवाल

September 30, 2026

इंदौर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मिनी मुंबई इंदौर (Indore) में नवरात्र से पहले अवैध गर्भपात किटों (Illegal Abortion Kits) के बड़े जखीरे का खुलासा हुआ है. औषधि विभाग की कार्रवाई में 19 हजार से ज्यादा गर्भपात किट बरामद किए गए हैं, जिनकी कीमत करीब 92 लाख रुपये बताई जा रही है. इतनी बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित दवाओं के मिलने के बाद अब इनके सप्लाई नेटवर्क को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं. बीजेपी विधायक उषा ठाकुर (BJP MLA Usha Thakur) ने मामले को गंभीर बताते हुए पूरे नेटवर्क की जांच की मांग की है. वहीं, कलेक्टर शिवम वर्मा ने कहा है कि प्रशासन यह पता लगा रहा है कि दवाओं की सप्लाई कहां से हुई और इन्हें किन-किन जगहों पर भेजा जाना था।

दरअसल, इंदौर में अवैध गर्भपात किटों के खिलाफ औषधि विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में गर्भपात किट बरामद की गई हैं. सामने आई जानकारी के मुताबिक जब्त किटों की संख्या 19 हजार से ज्यादा है और इनकी अनुमानित कीमत करीब 92 लाख रुपये बताई जा रही है।


  • इतनी बड़ी मात्रा में बिना वैध अनुमति और नियमों के विपरीत दवाओं के भंडारण का मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है. अब यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इतनी बड़ी खेप कहां से लाई गई थी और इसे इंदौर में किन-किन स्थानों तक सप्लाई किया जाना था।

     

    विधायक उषा ठाकुर ने उठाए गंभीर सवाल
    इस मामले को लेकर भाजपा विधायक उषा ठाकुर ने भी गंभीर सवाल उठाए हैं. उनका कहना है कि डॉक्टर की पर्ची के बिना नहीं बिकने वाली ऐसी दवाओं का इतना बड़ा भंडार सामान्य कालाबाजारी का मामला नहीं माना जा सकता. उन्होंने पूरे सप्लाई नेटवर्क की गहराई से जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

    ‘सप्लाई नेटवर्क और स्रोत की हो रही पड़ताल’
    वहीं, कलेक्टर शिवम वर्मा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर प्रशासन की टीम ने कार्रवाई की और अवैध गर्भपात किट बरामद की हैं. प्रशासन अब दवाओं के स्रोत और सप्लाई नेटवर्क की जांच कर रहा है. मामले में जो भी लोग दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    Share:

  • MP : भोपाल में रिटायर्ड IAS की गला रेतकर हत्या, 2 दिन पहले रखा नौकर गायब

    Wed Sep 30 , 2026
    भोपाल. मध्य प्रदेश (MP) की राजधानी भोपाल (Bhopal) में एक रिटायर्ड IAS अधिकारी (Retired IAS officer) की हत्या से सनसनी फैल गई. रिटायर्ड आईएएस अफसर राकेश अग्रवाल (Rakesh Agarwal) की उनके घर पर गला रेतकर हत्या हुई है. वह अपनी पत्नी के साथ रहते थे. पुलिस की शुरुआती जांच में घर पर काम करने वाले […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved