img-fluid

‘बहन मान जाओ…’ समझाने के बाद भाई ने घोंटा गला, प्रेम संबंध से नाराज होकर की हत्या; खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडर

June 14, 2026

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर (Uttar Pradesh Fatehpur) जिले में रिश्तों को झकझोर देने वाली एक वारदात सामने आई है, जहां प्रेम संबंधों (Love relationships) से नाराज एक भाई ने अपनी बहन की कथित तौर पर गला दबाकर हत्या कर दी। आरोप है कि हत्या के बाद उसने शव को कुएं में फेंक दिया और अगली सुबह खुद पुलिस चौकी पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

पुलिस के मुताबिक, मामला थरियांव थाना क्षेत्र के हसवा कस्बे का है। आरोपी भाई संदीप ने पूछताछ में बताया कि उसकी बहन एक अन्य समुदाय के युवक के साथ रहने की जिद कर रही थी, जबकि परिवार इस रिश्ते का विरोध कर रहा था। आरोपी का कहना है कि उसने बहन को कई बार समझाने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी।


  • कैसे सामने आया मामला?

    पुलिस के अनुसार, युवती की शादी एक मई को राधानगर थाना क्षेत्र के सोनहीं बड़नपुर निवासी युवक से हुई थी। शादी के बाद वह मायके आई थी, लेकिन इसी दौरान उसके पुराने प्रेम संबंध को लेकर परिवार में विवाद बढ़ गया।

    परिजनों का आरोप है कि युवती गांव के एक युवक के संपर्क में थी और ससुराल जाने के बाद भी उससे बातचीत जारी थी। इसी बात की जानकारी अहमदाबाद में मजदूरी कर रहे भाई संदीप को हुई, जिसके बाद वह 10 जून को बहन की ससुराल पहुंचा।

    बताया जा रहा है कि भाई ने बहन को घर वापस ले जाने की बात कही। रास्ते में दोनों के बीच बहस हुई और गुस्से में आकर उसने कथित तौर पर बहन का गला दबा दिया। बाद में शव को एक कुएं में फेंक दिया गया।

    सुबह खुद पहुंचा पुलिस चौकी

    घटना के बाद आरोपी पूरी रात बाहर रहा और शनिवार सुबह करीब आठ बजे खुद पुलिस चौकी पहुंचकर बहन की हत्या की बात कबूल कर ली। यह सुनकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। इसके बाद पुलिस ने दमकल टीम की मदद से कुएं से शव बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

    प्रेमी ने पहले जताई थी खतरे की आशंका

    परिवार का दावा है कि युवती के प्रेमी ने कुछ दिन पहले पुलिस चौकी में उसकी जान को खतरा होने की शिकायत की थी। हालांकि स्थानीय पुलिस का कहना है कि ऐसी कोई लिखित शिकायत उनके पास नहीं आई थी।

    इलाके में पुरानी वारदात की याद ताजा

    हसवा क्षेत्र में यह पांच महीने के भीतर रिश्तों से जुड़ी दूसरी बड़ी हत्या की घटना बताई जा रही है। इससे पहले जनवरी में कथित प्रेम संबंधों को लेकर दोहरे हत्याकांड ने इलाके को झकझोर दिया था। अब बहन की हत्या की घटना के बाद क्षेत्र में एक बार फिर दहशत और चर्चा का माहौल है।

    पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम संबंधों और पारिवारिक विवाद से जुड़ा प्रतीत होता है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

    Share:

  • शिवसेना (यूबीटी) में टूट की अटकलें तेज, उद्धव ठाकरे ने सांसदों की बुलाई आपात बैठक

    Sun Jun 14 , 2026
    मुंबई। महाराष्ट्र की सियासत में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी और तृणमूल कांग्रेस (TMC) में हाल के राजनीतिक घटनाक्रमों के बाद अब शिवसेना (UVT) में संभावित टूट की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है। इसी बीच पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने स्थिति की समीक्षा के लिए सांसदों की आपात […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved