उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

महावीर की जय-जयकार से गूँजा नागदा.. उत्साह से शामिल हुए लोग

  • चांदी की पालकी में विराजित होकर भगवान महावीर ने दिए दर्शन

नागदा। जैन धर्म के 24वें तीर्थकर भगवार महावीर स्वामी के जन्मोत्सव पर गुरुवार को शहर में चल समारोह निकला। नगर के मुख्य मार्गों से निकले जुलूस में चांदी की पालकी में विराजित भगवान महावीर के दर्शन कर भक्त निहाल हो गए। गुरुवार सुबह 9.30 बजे रानी लक्ष्मीबाई मार्ग पाठशाला भवन से शुरू हुआ जुलूस नगर के मुख्य मार्गो से होकर महिदपुर रोड राजेंद्र सूरी जैन दादावाड़ी परिसर पहुंचा। भव्य जुलूस में महिला मंडल कलश, धर्म ध्वज तो बालिका मंडल ढोल की थाप पर डांडिया रास करती चल रही थी। नवयुवकों की टोली भगवान महावीर के जयकारे लगाएं चल रही थी। चल समारोह से पहले सकल जैन श्रीसंघ की नवकारसी का आयोजन हुआ, जिसका लाभ अजीतकुुमार सुनीता कांठेड़ परिवार ने लिया। समाजजनों ने चावल की गवली (स्वस्तिक) बनाकर तो समाजिक, राजनीतिक संगठनों ने पुष्प वर्षा कर जुलूस की अगवानी की। चल समारोह से पहले सुबह 6.30 बजे प्रभात फेरी निकली। चिकित्सालय मार्ग दिगंबर जैन मंदिर से शुरू हुई प्रभात फेरी में समाजजन पंचरंगी ध्वज लिए भगवान महावीर के जयकारे लगाएं चल रहे थे। प्रभात फेरी नगर के मुख्य मार्गो से होती हुई पुन: दिगंबर जैन मंदिर पहुंची। यहां सुबह स्नात्र पूजन, आरती का आयोजन किया गया।


दीक्षार्थी ने किया वर्षीदान
जुलूस के अंत में भवानी मंडी निवासी दीक्षार्थी सपन जैन बग्घी में सवार होकर ग्रहस्थी संबंधी वस्तुओं का वर्षीदान किए चल रहे थे। इस दौरान समाजजनों मेें दीक्षार्थी के हाथों से वर्षीदान पाने की होड़ मच गई। ज्ञात रहें दीक्षार्थी सपन जैन 7 मई को धार जिले के राजगढ़ में आचार्य देवेश विजय विश्वरत्न सागर सूरीश्वर मसा से दीक्षा आंगीकार करेंगे।

धर्मसभा में यह बोली साध्वीश्री
जुलूस के बाद आयोजित धर्मसभा में साध्वी नीमिताश्रीजी ने कहा-प्रभु महावीर ने जो सिद्धांत प्रतिपादित किए है वो केवल जैन समाज के लिए नहीं बल्कि पूरे विश्व में रहे मानव समाज के लिए कल्याणकारी है। वैश्विक कोरोना महामारी ने सिद्ध किया कि सीमित साधनों में भी मानव जीवनयापन किया जा सकता है, जबकि प्रभु महावीर ने यह कथन आज से 2500 वर्ष पूर्व ही दिया था। यदि आत्मा को क्रोध, मान, माया और लोभरूपी कषाय से मुक्त करें तो मनुष्य का जीवन सफल होगा। साध्वीश्री सौम्यवदना श्रीजी मसा के मंगलाचरण से धर्मसभा शुरू हुई। धर्मसभा में मूर्तिपूजक जैन श्रीसंघ अध्यक्ष हेमंत कांकरिया, स्थानकवासी श्रीसंघ अध्यक्ष प्रकाश जैन सांवेरवाला, जैन सोश्ल गु्रप अध्यक्ष शरद जैन ने भी अपने विचार रखेंं। संचालन मनोज वागरेचा ने किया।

Share:

Next Post

15 फीसदी तक बढ़ गया कैब टैक्सी और ट्रकों का भाड़ा

Fri Apr 15 , 2022
उज्जैन। पेट्रोल और डीजल की कीमतें लगातार बढ़ती जा रही है, जिससे निजी वाहन चालकों की तो कमर टूट ही रही है, वहीं लोक परिवहन के साधनों में भी भाड़ा वृद्धि होरही है। कैब आधारित टैक्सियों का 15 फीसदी तक भाड़ा बढ़ गया, तो दूसरी तरफ ट्रकों के भाड़े में भी फिलहाल 10 फीसदी तक […]