बड़ी खबर

भारत में भी मिला कोरोना वायरस का नया रूप, 6 लोग पाए गए पीड़ित

नई दिल्ली। ब्रिटेन में मिले कोरोना के नए स्ट्रेन से पीड़ित 6 लोग भारत में भी मिले हैं। ये सभी लोग ब्रिटेन से ही लौटे थे। सभी पीड़ितों को फिलहाल आइसोलेशन में रखा गया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बेंगलुरु के NIMHANS में ब्रिटेन से लौटे तीन लोगों का सैंपल टेस्ट किया गया था जिसमें ये नया स्ट्रेन मिला है। इसके अलावा दो लोगों का सैंपल सेंटर फॉर सैल्यूलर ऐंड मोलोकूलर बायोलॉजी, हैदराबाद में पॉजिटिव पाया गया। एक अन्य शख्स का सैंपल नैशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी, पुणे में जांच की गई थी, जहां शख्स कोरोना के नए स्ट्रेन से पीड़ित पाया गया है। मंत्रालया ने बताया कि सभी अगल-अलग आइसोलेशन में रखा गया है।

कोरोना वायरस के इस नए वैरिएंट (B.1.1.7) के बारे में अभी वैज्ञानिकों को ज्यादा जानकारियां नहीं मिली हैं। इसके जीनोम संरचना पर अभी रिसर्च चल रहे हैं। वैज्ञानिक अभी यह पता लगाने में जुटे हैं कि इसमें हुए म्यूटेशन से वायर और ज्यादा खतरनाक हो रहा है या कमजोर और क्या नया स्ट्रेन जांच में सही से पकड़ा जा सकता है या नहीं।

कोरोना वायरस का यह नया रूप काफी तेजी से फैलने वाला है। शुरुआती जांच से पता चला है कि यह पहले वाले कोरोना वायरस से ज्यादा संक्रामक है। वैज्ञानिकों ने इस नए वायरस का नाम B.1.1.7. रखा है। अभी इस स्ट्रेन के बारे में बहुत ज्यादा जानकारी नहीं आई है। अधिकारियों का कहना है कि यह वायरस 70% ज्यादा तेजी से फैलता है। यह आंकड़ा मॉडल के आधार पर है।

ब्रिटेन ने कोरोना के बढ़ते खतरे से निपटने के लिए फाइजर की कोरोना वैक्सीन (Pfizer Corona Vaccine)के इस्तेमाल की आपात मंजूरी देने वाला दुनिया का पहला देश बना था। इसी दौरान अधिकारियों को दक्षिणपूर्व ब्रिटेन और लंदन में कोरोना के तेजी से फैलने वाले एक वायरस का पता चला। इसके तुरंत बाद पाबंदियों में छूट की योजनाओं को रोक दिया गया। ब्रिटिश सरकार ने सख्त लॉकडाउन और लोगों को घरों में रहने की हिदायत जारी कर दी।

नए वायरस ने 20 से ज्यादा रूप बदला है और यह अभूतपूर्व है। वायरस का रूप बदलना कोई नई बात नहीं है। कोरोना वायरस महीने भर में एक या दो बार अपना रूप बदलता रहा है। कोरोना का पहले का नया रंग-रूप उतना ज्यादा संक्रामक नहीं था। यह स्ट्रेन इसलिए ज्यादा खतरनाक है क्योंकि इसके 8 रूप जीन में प्रोटीन बढ़ाने वाले हैं। लेकिन इसमें दो सबसे ज्यादा चिंता पैदा करने वाले हैं। पहला, N501Y रूप, इसके कारण वायरस और ज्यादा खतरनाक हो सकता है और शरीर के सेल्स पर हमला कर सकता है। दूसरा, H69/V70। यह रूप शरीर की इम्युन क्षमता को नुकसान पहुंचाने वाली है। डेटा के अनुसार, यह स्ट्रेन शायद ज्यादा तेजी से फैल रहा है और लोगों को ज्यादा बीमार बना सकता है।

Share:

Next Post

लेडी वकील से रेप में दो दर्जन उदाहरण भी नहीं दिला पाए जमानत

Tue Dec 29 , 2020
इंदौर। बलात्कार के मामले में फरार एक मुलजिम ने शिकायतकर्ता लेडी वकील के खिलाफ दो दर्जन उदाहरण देकर खुद को अग्रिम जमानत दिलाने की कोशिश की, किंतु उसकी दलीलें नाकाम रहीं, क्योंकि उस पर पहले से ही दिल्ली में बलात्कार का एक अन्य केस दर्ज है। मुलजिम मनोज मलिक चौधरी दिल्ली का रहने वाला है। […]