बड़ी खबर राजनीति

कांग्रेस से कुछ नहीं होने वाला, BJP को केवल TMC दे सकती है टक्कर, ममता ने बताया आगे का ‘प्लान’

कोलकाता। भवानीपुर उपचुनाव (Bhawanipur by-election) जीतने के बाद से पश्चिम बंगाल (West Bengal) की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Chief Minister Mamata Banerjee) कुछ ज्यादा ही आत्मविश्वास से भरी नजर आ रही हैं। ऐसा इसलिए माना जा रहा है क्योंकि उन्होंने एक लेख लिखकर अपनी पार्टी टीएमसी (TMC) को कांग्रेस (Congress) से अधिक प्रभावी बता दिया है।

ममता ने पार्टी के मुखपत्र ‘जागो बांग्ला’ (‘Jago Bangla’) के लेख में लिखा है कि कांग्रेस भाजपा (Congress BJP) के खिलाफ लड़ाई लड़ने में बुरी तरह विफल रही है, इसलिए भारत के लोगों ने फासीवादी भगवा पार्टी (fascist saffron party) को हटाकर एक नया भारत बनाने की जिम्मेदारी तृणमूल कांग्रेस पर डाल दी है। ममता ने लिखा कि इस साल की शुरुआत में राज्य में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा के खिलाफ शानदार जीत के बाद टीएमसी ने देश भर के लोगों का विश्वास अर्जित किया है। इस लेख का शीर्षक ‘दिल्ली आर डाक’ दिया गया है।

कांग्रेस ने दो लोकसभा चुनाव में जनता का विश्वास तोड़ा: ममता
ममता ने कहा कि हमने कभी भी कांग्रेस को अलग नहीं रखा लेकिन तथ्य यह है कि हाल के दिनों में, कांग्रेस भाजपा के खिलाफ लड़ाई लड़ने में विफल रही है। पिछले दो लोकसभा चुनावों में यह साबित हो गया था। यदि आप केंद्र में लड़ाई नहीं दे सकते हैं, तो जनता का विश्वास टूट जाता है। ममता ने कहा कि भाजपा को राज्यों में कुछ और वोट मिले, हम इस बार ऐसा नहीं होने दे सकते।


भाजपा विधानसभा चुनावों में अपनी हार को पचा पाने में विफल: ममता
ममता बनर्जी ने लिखा कि भाजपा विधानसभा चुनावों में अपनी हार को पचा पाने में विफल रही है और प्रतिशोध की राजनीति कर रही है। अभी, टीएमसी के सामने एक नई चुनौती है – दिल्ली का आह्वान। इस देश के लोग जनविरोधी नीतियों से राहत चाहते हैं और राजनीति एवं फासीवादी ताकतों की बुरी तरह से हार का इंतजार कर रहे हैं।

टीएमसी को विभिन्न राज्यों से लोगों के फोन आ रहे
ममता बनर्जी ने कहा कि देश के लोग अब टीएमसी को लेकर एक नए भारत का सपना देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोग अब भाजपा से परेशान हो गए हैं, इसलिए अब वे इस भगवा पार्टी से छुटकारा चाहते हैं। ममता ने कहा कि टीएमसी को विभिन्न राज्यों से लोगों के फोन आ रहे हैं और वे चाहते हैं कि बंगाल एक नए भारत के लिए लड़ाई का नेतृत्व करे। इसलिए हम कह रहे हैं कि हमें लोगों की पुकार का जवाब देना है। हमें लोगों की इच्छाओं को पूरा करना है और सभी भाजपा विरोधी ताकतों को एक मंच पर लाना है और लड़ाई लड़नी है। दिल्ली पहुंचने के लिए भाजपा विरोधी दलों को टीएमसी का साथ देना होगा।

ममता बनर्जी ने जुलाई में दिल्ली का दौरा किया था 
गौरतलब है कि विधानसभा चुनावों में भाजपा को हराने के बाद ममता बनर्जी ने जुलाई में दिल्ली का दौरा किया था और 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले भाजपा विरोधी दलों के गठबंधन को एक साथ लाने के लिए लिए विपक्षी नेताओं के साथ बैठक की।

त्रिपुरा से भी भाजपा को करेंगे बेदखल: ममता
ममता ने आगे लिखा कि वयोवृद्ध कांग्रेस नेता और गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री लुइजिन्हो फलेरियो हाल ही में तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए। पार्टी त्रिपुरा में भी भाजपा को सत्ता से बेदखल करने के लिए मेहनत कर रही है।

Share:

Next Post

अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति रडार पर, पैसों को लेकर जांच करेगी अमेरिकी संस्था

Thu Oct 7 , 2021
डेस्क। अफगानिस्तान (Afghanistan) के पूर्व राष्ट्रपति अशरफ गनी (Former President Ashraf Ghani) की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। अफगानिस्तान पर तालिबानी हुकूमत (Taliban rule) के बाद अशरफ गनी देश छोड़कर फरार हो गए थे। अशरफ गनी पर आरोप है कि देश छोड़ते समय वह लाखों डॉलर (millions of dollars) लेकर निकले थे। अमेरिकी निगरानी संस्था […]