इंदौर न्यूज़ (Indore News)

अब कुलकर्णी भट्टा क्षेत्र संवरना शुरू

मेटल मटेरियल से बनेगा मोनो

इंदौर। नगर निगम (Nagar Nigam) द्वारा पिछले दिनों कुलकर्णी भट्टा पुल का काम पूरा करने के बाद अब आसपास के हिस्सों को संवारने का काम शुरू किया गया है। वहां आकर्षक विद्युत साज-सज्जा के साथ-साथ मेटल मटेरियल से मोनो भी बनेगा, जहां लोग सेल्फी ले सकेंगे।relpost]

कुलकर्णी भट्टा पुल का काम कई बार बंद हुआ था, जिसके चलते वर्षों से शिलान्यास होने के बाद भी पुल नहीं बन पा रहा था। एक वर्ष पहले निगम ने पुल का काम शुरू कराया था और इसका लोकार्पण करने के बाद अब वहां आसपास के हिस्सों में सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। निगम अधिकारियों के मुताबिक पुल के आसपास के हिस्सों में आकर्षक विद्युत साज-सज्जा के साथ-साथ मेटल मटेरियल से बनी कलाकृतियां लगाई जाएंगी। साथ ही वहां क्षेत्र के नाम वाला मोनो भी वेस्ट मटेरियल से बनाया जा रहा है। हाल ही में नगर निगम ने इस क्षेत्र का नाम कुलकर्णी भट्टा से बदलकर कुलकर्णी नगर कर दिया है।

Share:

Next Post

जंगल में लाश मिली, महिला या पुरुष की यह स्पष्ट नहीं , जघन्य हत्याकांड

Thu Jul 21 , 2022
सडक़ से 100 मीटर दूर जंगल में घसीटते ले गए लाश… कंडे डालकर लगाई आग इंदौर। बाणगंगा की सपना नामक युवती का कत्ल कर उसकी लाश सूटकेस में भरकर कंपेल क्षेत्र के एक कुएं में फेंकने के मामले में पुलिस ने चार साल बाद आरोपी दंपति को गिरफ्तार किया था। ऐसे ही एक और हत्याकांड […]