उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News) देश मध्‍यप्रदेश

बहू की मौत पर उसके 17 लाख के गहने भेंट किए बाबा महाकाल को

उज्जैन। झारखण्ड (Jharkhand) निवासी एक महिला बाबा महाकाल की भक्त थी। उसकी मृत्यु हो गई। उसकी अंतिम इच्छा अनुसार उसकी सास एवं पति उज्जैन आए तथा बाबा महाकाल (Baba Mahakal) को उसके सोने के गहने जिनकी कीमत 17 लाख रूपये है, भेंट किए। इस अवसर पर मंदिर प्रशासक गणेश धाकड़ ने परिजनों का सम्मान किया।



गणेश धाकड़ ने बताया कि झारखण्ड निवासी रश्मि प्रभा महाकाल की भक्त थीं। हमेशा मंदिर दर्शन करने आती थी। मृत्यु पूर्व उन्होने इच्छा व्यक्त की थी कि उनके सारे गहने बाबा महाकाल को अर्पित किए जाएं। इसी के चलते सास सूरत प्यारी एवं पति संजीवकुमार उज्जैन आए तथा 17 लाख रूपये कीमत के सोने के गहने मंदिर समिति को भेंट किए। जिसमें हार बडा सोने का 1 नग, हार छोटा 1 नग, 1 नग माला,चूडी 2 नग, 2 नग कंगन,4 नग जोड़ कान के टाप्स,1 नग कुण्डल,1 नग अंगूठी शामिल है।

 

Share:

Next Post

बंजर भूमि पर फसल बोएंगे, तो कुछ भी हाथ नहीं लगेगाः पंकजा मुंडे

Sat Oct 23 , 2021
खंडवा। भाजपा (BJP) ने हमेशा से देश-प्रदेश को अंधेरे से उजाले (light from darkness) की तरफ ले जाने का कार्य किया है। यही भाजपा का राजनीतिक उद्देश्य और लक्ष्य है। भाजपा देश, प्रदेश, किसान, गरीब, महिलाओं को अंधेरे से उजाले की तरफ लेकर आई है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने अपने एकात्म मानववाद में अंत्योदय […]