जिले की खबरें देश मध्‍यप्रदेश राजनीति

बंजर भूमि पर फसल बोएंगे, तो कुछ भी हाथ नहीं लगेगाः पंकजा मुंडे

खंडवा। भाजपा (BJP) ने हमेशा से देश-प्रदेश को अंधेरे से उजाले (light from darkness) की तरफ ले जाने का कार्य किया है। यही भाजपा का राजनीतिक उद्देश्य और लक्ष्य है। भाजपा देश, प्रदेश, किसान, गरीब, महिलाओं को अंधेरे से उजाले की तरफ लेकर आई है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने अपने एकात्म मानववाद में अंत्योदय (Antyodaya in Integral Humanism) की कल्पना की थी तो उनका सपना था कि जब तक समाज के अंतिम व्यक्ति को छत, भोजन और मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल जाती, तब तक आराम से नहीं बैठना है। आज देश के हर गरीब के सिर पर छत है, उसे भोजन मिल रहा है और वह अपना जीवन खुशी-खुशी जी रहा है। ये बातें भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव श्री कैलाश विजयवर्गीय ने शनिवार को खंडवा लोकसभा क्षेत्र के मूंदी में भाजपा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल के समर्थन में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कही। सभा को प्रदेश सह प्रभारी श्रीमती पंकजा मुंडे ने भी संबोधित किया।



राष्ट्रीय महासचिव श्री विजयवर्गीय ने कहा कि देश-प्रदेश से गरीबी को दूर करके भाजपा ने गरीबों का भला किया है। उनको पक्के मकान दिए हैं, घरों में गैस कनेक्शन दिए हैं और उनके लिए कई योजनाएं शुरू की हैं। उन्होंने कहा कि गरीबों का दर्द गरीबी देखने वाला ही समझ सकता है। कांग्रेस के शासनकाल में मध्यप्रदेश में लूट-खसोट मची हुई थी। हर तरफ अंधेरा ही अंधेरा था, लेकिन तभी 2003 के चुनाव में मिस्टर बंटाढार को भाजपा ने सत्ता से बाहर करके प्रदेश को विकास के रास्ते पर लेकर आई। आज मध्यप्रदेश की तस्वीर देश के अन्य राज्यों से बेहतर है। विकास के नए आयाम रचे जा रहे हैं।
बंजर भूमि में नहीं होती है फसलः पंकजा मुंडे
प्रदेश की सह प्रभारी पंकजा मुंडे ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यदि बंजर जमीन पर फसल बोएंगे तो वह कभी नहीं होगी।  इसलिए अपना कीमती वोट ऐसे दल को ही दें, जो सबका साथ-सबका विकास करे। आज कांग्रेस पूरी तरह से समाप्त हो चुकी है। उसका देश-प्रदेश से अस्तित्व ही समाप्त हो गया है। कांग्रेस तो देश में डूबता जहाज हो गई है। उन्होंने कहा कि देश में श्री नरेंद्र मोदी से पहले कई प्रधानमंत्री आए, लेकिन आज हमारे देश की जो छवि दुनिया में है वह उससे पहले कभी नहीं थी। आज दुनिया के सभी राष्ट्र भारत के सामने नतमस्तक हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने गरीब कल्याण की कई महत्वाकांक्षी योजनाओं को शुरू किया है। आज ये योजनाएं देश-प्रदेश के लोगों के लिए वरदान बन चुकी है। इनका लाभ लेकर लोगों का जीवन स्तर बेहतर हो रहा है। सभा के दौरान भाजपा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल, श्रीमती अर्चना चिटनिस, श्री सुदर्शन गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

Share:

Next Post

कोरोना ने ठाकरे परिवार में मचाया तहलका, ये दिग्गज नेता हुआ कोरोना पॉजिटिव; माँ और बहन भी संक्रमण का शिकार

Sun Oct 24 , 2021
  मुंबई। महाराष्ट्र में एक बार कोरोना वायरस (Corona Virus) का संक्रमण बढ़ने लगा है। इस बीच महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) अध्यक्ष राज ठाकरे (Raj Thackeray Corona Positive) कोरोना वायरस से संक्रम‍ित पाए गए हैं। इसके अलावा उनके पर‍िवार में मां कुंडा ठाकरे और बहन की भी र‍िपोर्ट कोरोना पॉज‍िट‍िव आई है। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) […]