जिले की खबरें मध्‍यप्रदेश

ग्वालियर में एक डिग्री सेल्सियस और लुढ़का रात का पारा

ग्वालियर। मौसम शुष्क (weather dry) होने के साथ ही उत्तर से आ रहीं ठंडी हवाओं (cold winds) के असर से रात में अब सर्दी बढऩे लगी है। रविवार को रात का तापमान एक डिग्री सेल्सियस और नीचे उतरकर 12 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है, जो वर्तमान मौसम (weather) में अब तक का सबसे कम है। यानी 12.2 डिग्री तापमान के साथ रविवार की सुबह सबसे ठंडी रही। मौसम विज्ञानियों का पूर्वानुमान है कि अगले दो दिनों में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच सकता है। जिससे सुबह, शाम व रात में सर्दी और तेज होगी।



पिछले दिनों की तरह रविवार को भी जहां मौसम शुष्क रहा वहीं हवाओं की गति मंद रही। जिससे दिन में धूप काफी तेज रही। इस कारण दिन के तापमान में आंशिक वृद्धि दर्ज की गई। सूर्यास्त के बाद आसमान में हल्की धुंध छायी नजर आई। स्थानीय मौसम विज्ञानी सी.के. उपाध्याय ने बताया कि हाल ही में हिमालय के पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी के बाद वहां से ठंडी हवाएं आना शुरू हो गई हैं। इसी कारण रात का तापमान लुढ़क रहा है।

अगले दो दिनों तक रात के तापमान में आंशिक गिरावट जारी रह सकती है और 15 नवम्बर तक रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच सकता है। इसी बीच पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में एक पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है। जिसके प्रभाव से रात के तापमान में आंशिक वृद्धि हो सकती है। स्थानीय मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार पिछले दिन की अपेक्षा रविवार को अधिकतम तापमान 0.9 डिग्री सेल्सियस वृद्धि के साथ 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से 0.9 डिग्री सेल्सियस अधिक है, जबकि न्यूनतम तापमान 1.0 डिग्री सेल्सियस गिरावट के साथ 12.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से 0.9 डिग्री सेल्सियस कम है। आज सुबह हवा में नमी 85 और शाम को 66 प्रतिशत दर्ज की गई।

Share:

Next Post

नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा, चंबल-ग्वालियर अंचल के लिए मील का पत्थर साबित होगा कृषि मेला

Sun Nov 13 , 2022
ग्वालियर। केन्द्रीय कृषि मंत्रालय (Union Agriculture Ministry) के तत्वावधान में मुरैना में आयोजित तीन दिवसीय वृहद कृषि मेला, प्रदर्शनी एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का रविवार को समापन हो गया। अंतिम दिन भी हजारों किसानों ने इसमें शिरकत की। इस मौके पर केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर (Narendra Singh Tomar) ने कहा कि […]