img-fluid

सीबीआई टीम के हत्थे चढ़ा रेलवे का सेक्शन इंजीनियर

June 05, 2026

  • सिक्योरिटी राशि लौटाने के बदले मांगी रिश्वत, रंगे हाथ गिरफ्तार

जबलपुर। रेलवे में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सेक्शन इंजीनियर को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान नारायण सिंह बुंदेला के रूप में हुई है, जो रेलवे में सेक्शन इंजीनियर के पद पर पदस्थ है। कार्रवाई के बाद सीबीआई टीम आरोपी को अपने साथ जबलपुर ले गई, जहां उसे विशेष अदालत में पेश किया जाएगा। जानकारी के अनुसार सागर रेलखंड में गिट्टी सप्लाई का कार्य करने वाले एक ठेकेदार ने अपना काम पूरा करने के बाद विभाग में जमा सिक्योरिटी राशि वापस करने का आवेदन दिया था। आरोप है कि राशि लौटाने के एवज में सेक्शन इंजीनियर नारायण सिंह बुंदेला ने ठेकेदार से एक लाख रुपये की रिश्वत की मांग की। जब ठेकेदार ने रिश्वत देने से इनकार किया तो उसकी सिक्योरिटी राशि लौटाने में अड़ंगा लगा दिया गया।


  • सीबीआई से की शिकायत, बिछाया जाल
    परेशान ठेकेदार ने पूरे मामले की शिकायत जबलपुर स्थित सीबीआई कार्यालय में की। शिकायत की जांच और सत्यापन के बाद सीबीआई ने ट्रैप की योजना बनाई और आरोपी अधिकारी की गतिविधियों पर नजर रखना शुरू कर दिया।

    होटल में बुलाकर ले रहा था पैसे
    बताया जा रहा है कि रिश्वत की रकम लेने के लिए आरोपी अधिकारी ने ठेकेदार को सागर के पैराडाइज होटल बुलाया था। सीबीआई की टीम पहले से ही सादी वर्दी में होटल और उसके आसपास तैनात थी। गुरुवार देर रात जैसे ही ठेकेदार ने तय योजना के अनुसार आरोपी को एक लाख रुपये सौंपे, सीबीआई टीम ने मौके पर दबिश देकर उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

    जबलपुर लाया जा रहा आरोपी
    गिरफ्तारी के बाद सीबीआई अधिकारियों ने आरोपी से प्रारंभिक पूछताछ की। इसके बाद उसे आगे की कार्रवाई के लिए जबलपुर रवाना किया गया। सीबीआई अब यह भी जांच कर रही है कि आरोपी अधिकारी ने पूर्व में भी ठेकेदारों या अन्य लोगों से रिश्वत ली है या नहीं।इस कार्रवाई के बाद रेलवे महकमे में हड़कंप मच गया है और विभागीय स्तर पर भी मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

    Share:

  • PM मोदी ने सूरत में L&T प्लांट में जोरावर टैंक का लिया जायजा

    Fri Jun 5 , 2026
    सूरत: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हजीरा (सूरत) में L&T प्लांट में जोरावर टैंक का जायजा लिया. ये भारतीय सेना के लिए सबसे नया टैंक है, जो अगले साल मिलेगा. साल 2019 में पीएम मोदी ने इसी प्लांट में दक्षिण कोरिया की मदद से बनी K-9 तोप में राइड की थी. डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved