भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

जून के पहले हफ्ते में भोपाल-इंदौर में बारिश

  • 15 जून के बाद घिर आएंगे बादल

भोपाल। मध्यप्रदेश में प्री-मानसून एक्टिव है। जबलपुर, ग्वालियर-चंबल, रीवा, सागर, शहडोल संभाग में रोज हल्की बारिश हो रही है, लेकिन मालवा-निमाड़ में मामूली बूंदाबांदी के अलावा कोई खास असर नहीं दिखा। हालांकि, यहां भी जून के फस्र्ट वीक में प्री-मानसून एक्टिव होगा और बारिश होगी। 29 मई को मानसून केरल पहुंच गया है। 15 जून के बाद इंदौर-जबलपुर के रास्ते मानसून मध्यप्रदेश में एंट्री लेगा और 20 जून तक पूरे प्रदेश में बादल बरसने लगेंगे।फिलहाल जबलपुर, ग्वालियर-चंबल, सागर, रीवा और शहडोल संभाग में प्री मानसून बरस रहा है, लेकिन भोपाल-इंदौर समेत मालवा-निमाड़ में बारिश नहीं हो रही है। इस कारण यहां गर्मी का असर है। तपन के साथ उमस भी परेशान कर रही है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. पीके साहा ने बताया, 3 जून के बाद पूरे प्रदेश में प्री मानसून एक्टिव हो जाएगा। इससे उन इलाकों में भी बारिश होगी, जहां प्री मानसून नहीं बरसा है। 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। गरज-चमक भी रहेगी।


केरल में तीन दिन पहले पहुंचा मानसून
केरल में 1 जून को पहुंचने वाला मानसून 29 मई को ही पहुंच गया है। हालांकि मौसम विभाग ने इस बार 27 मई को मानसून केरल पहुंचने की घोषणा की थी। मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि केरल में यह 1 जून को पहुंचता है, लेकिन यह तीन दिन पहले 29 मई को केरल में सेट हो गया है। अब यह आगे बढ़ेगा। इससे प्री-मानसून की गतिविधियां भी तेज हो जाएंगी। इसका असर मध्यप्रदेश पर भी पड़ेगा। मध्यप्रदेश में मानसून 13 से 15 जून के बीच आ सकता है।

अभी गर्मी सता रही
प्री मानसून की वजह से जबलपुर, ग्वालियर-चंबल में मौसम बदल गया है। दिन-रात का पारा गिरा है। जबलपुर में दिन में तापमान 40 और रात में 25 डिग्री से कम है। सागर, सतना, दमोह में भी गिरावट हुई है। दूसरी ओर भोपाल, खंडवा, खरगोन, रायसेन, राजगढ़ में दिन में तापमान 40 डिग्री के पार चल रहा है। रात के तापमान की बात करें तो भोपाल में 27, इंदौर में 25, रायसेन में 29, होशंगाबाद में 25, राजगढ़ में 28 डिग्री के आसपास है। प्री मानसून बरसने के बाद यहां गर्मी से राहत मिल जाएगी।

Share:

Next Post

सुरमा के बतोले

Mon May 30 , 2022
दिगम्बर जैन समाज के अजीमुश्शान संत आचार्य विद्या सागर जी महाराज की जिंदगी से कौन मुतास्सिर न होगा। जैन मजहब में उन्हें भगवान का दर्जा दिया गया है। माना जाता है की आचार्यश्री के कदमों की धूल जिस सरजमी पे पड़ जाए वो जरखेज हो जाया करती है। दौलत और ऐशो आराम के पीछे तेजगाम […]