उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

गर्मी से बेहाल उज्जैन वासी.. 42 डिग्री

  • पंखे और कूलर भी देने लगे धोखा.. राहत नहीं

उज्जैन। अप्रैल खत्म होने में 1 दिन शेष बचा है। पारा सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा उछाल से लोगों को पसीना-पसीना कर रहा है। राहत के लिए लोग बिजली का खूब उपयोग कर रहे हैं। मेंटेन करने के लिए पंखे और कूलर लगाना पड़ रहे हैं। लेकिन गर्मी को पंखे और कूलर भी कम नहीं कर पा रहे हैं। गर्मी के दिनों में शहरी क्षेत्र की बिजली खपत डेढ़ गुना के करीब पहुंच गई है। इसका असर बिजली के ट्रांसफार्मर, तार और अन्य उपकरणों पर पड़ता है। उज्जैन में इस समय रोजाना सवा 9 लाख यूनिट के करीब बिजली की खपत हो रही है। इस रिकॉर्ड खपत के चलते बिजली के ट्रांसफार्मर की क्षमता को बनाए रखने के लिए यहां पंखे और कूलर लगाए जा रहे हैं, ताकि गर्मी के समय में ओवरलोड बिजली की मांग की सही आपूर्ति को सुचारु बनाया जा सके। प्रत्येक ट्रांसफार्मर से ढाई से 5 हजार घरों तक बिजली आपूर्ति होती है। इन ट्रांसफार्मरों को गर्मी से बचाने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। इधर दिन का पारा 42 डिग्री तक पहुँचने के कारण उज्जैनवासी गर्मी से बेहाल है। स्थिति यह है कि 24 घंटे पंखे और कूलर चलाने के बाद भी गर्मी से छुटकारा नहीं मिल रहा है। दोपहर में समय सड़कों पर सन्नाटा पसरने लगा है।



रात का तापमान भी 23 डिग्री पर आया
वेधशाला से प्राप्त जानकारी के अनुसार कल न्यूनतम तापमान 22 डिग्री तथा अधिकतम तापमान 42 डिग्री दर्ज हुआ था, वहीं आज सुबह न्यूनतम तापमान 1 डिग्री और उछल गया और यह 23 डिग्री तक पहुँच गया। गर्मी के मौसम में यह चौथा अवसर है जब उज्जैन शहर का अधिकतम तापमान 42 डिग्री रिकार्ड हुआ है। आज न्यूनतम तापमान में भी 23 डिग्री पर आकर रिकार्ड बना लिया है।

Share:

Next Post

पंचक्रोशी का समापन...

Sat Apr 30 , 2022
50 हजार से अधिक लोगों ने दोपहर तक किया स्नान 20 हजार पंचक्रोशी यात्री भी पहुँचे नहाने त्रिवेणी संगम पर भारी भीड़ लोगों ने जूते चप्पल भी पनौती के रूप में छोड़े उज्जैन। आज तड़के सुबह से शनिचरी अमावस्या का स्नान त्रिवेणी पर हो रहा है और पंचक्रोशी यात्रा की समापन बेला पर घाट पर […]