भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

भाजपा संगठन में सिंधिया समर्थकों का भी बढ़ेगा कद!

भोपाल। मप्र में सत्ता परिवर्तन के बाद अब भाजपा संगठन में भी बदलाव हो सकता है। मंत्रिमंडल विस्तार के बाद कई विधायकों की नाराजगी भी सामने आई थी। माना जा रहा है कि अब भाजपा अपने प्रदेश संगठन में बदलाव कर सकती है। वीडी शर्मा को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बने हुए पांच महीने का वक्त हो गया है, लेकिन वो अभी पुरानी टीम के साथ ही काम कर रहे हैं।सूत्रों का कहना है कि प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा अपने कार्यकारिणी का गठन करने की तैयारी कर रहे हैं। माना जा रहा है कि प्रदेश कार्यकारिणी में ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थकों को भी प्रतिनिधित्व मिल सकता है। वहीं, मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद से कई नाराज नेताओं को भी प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल किया जा सकता है।

पांच साल बाद होगा बदलाव
गौरतलब है कि प्रदेश संगठन में पांच साल बाद बड़ा बदलाव किए जाने के संकेत मिले हैं। बीते पांच सालों में प्रदेश कार्यकारिणी का गठन नहीं हो पाया था। वीडी शर्मा से पहले राकेश सिंह मध्यप्रदेश भाजपा के अध्यक्ष थे। माना जा रहा था कि राकेश सिंह नई कार्यकारिणी का गठन करेंगे लेकिन राकेश सिंह ने भी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार चौहान की बनाई टीम के साथ काम किया था।

बैठकों का दौर
मध्यप्रदेश में मंत्रियों के विभागों के बंटवारे के बाद एक बार फिर से बैठकों का दौर शुरू हो गया है। प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने हाल ही में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश संगठन महामंत्री सुभाष भगत के साथ कार्यकारिणी के गठन को लेकर चर्चा की थी। माना जा रहा है कि वीडी शर्मा की टीम में नए चेहरों को भी मौका मिल सकता है।

समीकरण पर भी फोकस
बताया जा रहा है कि वीडी शर्मा की टीम में क्षेत्रीय और जातिगत समीकरण का भा ध्यान रखा जाएगा। इसके साथ-साथ वीडी शर्मा की टीम में युवाओं को भी मौका दिया जाएगा। हाल ही में हुए कैबिनेट विस्तार में देखने को मिला है कि पार्टी में युवा और नए चेहरों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। उसी तरह से वीडी शर्मा की टीम में भी नए चेहरों के साथ युवाओं को मौका मिल सकता है।

Share:

Next Post

उपचुनाव में जनता का गुस्सा पड़ेगा भारी

Sun Jul 19 , 2020
सड़क-सीवर को लेकर दी जा रही चुनाव बहिष्कार की धमकी भोपाल। मध्य प्रदेश में उपचुनावों में जनता के बीच जाने वाले नेताओं को इस बार जनता का गुस्सा झेलना पड़ेगा। प्रदेश में एक 26 विधानसभा सीटों पर चुनाव होना है। जिनमें अधिकतर प्रत्यासी पार्टी बदल चुके हैं। चुनाव की आहट के साथ ही जनता ने […]