मनोरंजन

जावेद अख्तर से शादी करने के लिए बगावत पर उतर आई थीं शबाना, पिता की नाराजगी के बावजूद किया निकाह

डेस्क। श्याम बेनेगल की फिल्म ‘अंकुर’ से 1974 में अपने करियर की शुरुआत करने वाली शबाना आजमी हिंदी सिनेमा की ऐसी अभिनेत्री हैं, जिन्होंने अपने अभिनय से एक अमिट छाप छोड़ी है। शबाना आजमी एक मंझी हुई कलाकार हैं, जिन्होंने अपने हर किरदार को बखूबी निभाया और लोगों के दिलों में अपने लिए एक खास जगह बनाने में सफल रहीं। अभिनेत्री अपने अभिनय के अलावा अपनी लव लाइफ को लेकर भी सुर्खियां बटोर चुकी हैं। आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको जावेद अख्तर के साथ उनकी लव स्टोरी के बारे में बताने जा रहे हैं, जो किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है।

शबाना आजमी का जन्म 18 सितंबर 1950 में हैदराबाद में हुआ था। 70 के दशक में उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की और कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया। शबाना आजमी मशहूर शायर कैफी आजमी की बेटी हैं। शबाना और जावेद अख्तर की लव स्टोरी उनके घर से शुरू हुई। जावेद अख्तर अभिनेत्री के पिता कैफी आजमी से कविता सुनने के लिए उनके घर आया करते थे। उनके घर शाम को अक्सर महफिल जमा करती थी, जिसमें शबाना भी अपनी मां के साथ हिस्सा लेती थीं।


इसी दौरान शबाना आजमी और जावेद अख्तर की दोस्ती हो गई और अभिनेत्री उनके शायराना अंदाज पर फिदा हो गईं। कुछ समय बाद दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया, लेकिन उनके इश्क का मुकम्मल हो पाना इतना आसान नहीं था। दोनों के प्यार के बारे में जानकर कैफी आजमी काफी नाराज हुए और शबाना की मां शौकत आजमी भी इस रिश्ते से खुश नहीं थी। जावेद पहले से शादीशुदा थे और उनके दो बच्चे भी थे, ऐसे में वह नहीं चाहते थे कि उनकी बेटी किसी के रिश्ते के बीच में आए। लेकिन शबाना बगावत पर अड़ गईं और इसी को लेकर घर में रोज झगड़े होने लगे।

दरअसल, कैफी आजमी नहीं चाहते थे कि जावेद अख्तर और हनी ईरानी का घर उनकी बेटी की वजह से टूटे। ऐसे में वह इस रिश्ते के खिलाफ थे। लेकिन शबाना आजमी का कहना था कि दोनों का रिश्ता उनकी वजह से नहीं टूट रहा है। वहीं, दूसरी ओर जावेद अख्तर ने अपनी पहली पत्नी को शादी के सात साल बाद तलाक दे दिया था। इसके बाद 1984 में शबाना आजमी ने खुद से 10 साल बड़े जावेद अख्तर से निकाह कर लिया।

Share:

Next Post

राहुल को फिर अध्यक्ष बनाने के खेल में जुटे उनके समर्थक

Sun Sep 18 , 2022
राजस्थान में मंत्री-विधायकों ने बेटे-बेटियों को बनाया डेलीगेट,  चुनाव में डाल सकेंगे वोट नई दिल्ली। हमेशा परिवारवाद को लेकर विपक्ष के निशाने पर रहने के बावजूद समर्थक राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को दोबारा अध्यक्ष बनाने की कवायद में जुट गए हैं। राजस्थान में प्रदेश कांग्रेस कमेटी (Pradesh Congress Committee in Rajasthan) के सदस्यों में नेताओं […]