मनोरंजन

Shivani Singh का नया गीत ‘बाड़ फंसल सवतिया से’ मचा रहा धूम

मुंबई। भोजपुरी इंडस्ट्री  (Bhojpuri Industry) की धमाकेदार और धांसू आवाज की मल्लिका सिंगर शिवानी सिंह (Shivani Singh) का नया गाना ‘बाड़ फंसल सवतिया से’ रिलीज हो गया है। को भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से रिलीज किया गया है। इस गीत को अभिनेत्री सौम्या पांडे (Saumya Pandey) पर फिल्माया गया है। इस धमाकेदार लोकगीत को शिवानी ने अपनी खास शैली में गाया है।
आजकल भोजपुरी इंडस्ट्री में इनकी आवाज का डंका बज रहा है। इनके गाये हुए कई सांग्स आज यूट्यूब पर धमाल मचा रहे हैं। वही कई गानें तो मिलेनियम क्लब में शामिल हो चुके हैं। इनकी आवाज का हर भोजपुरी दर्शक कायल है। इनके गानों का इंतजार दर्शक बेसब्री से करते हैं। वही सौम्या पांडे ने ‘बाड़ फंसल सवतिया से’ में बड़े ही मजेदार ढंग से परफॉर्म किया है। भोजपुरी इंडस्ट्री में इनकी भी लंबी चौड़ी फैंस की लिस्ट है। इन्होंने इंडस्ट्री के हर छोटे बड़े अर्टिस्ट के साथ काम कर चुकी हैं। इनके भी कई गीत मिलेनियम क्लब में धूम मचा रहे हैं अब ऐसे में शिवानी और सौम्या का एक साथ आने फैंस के लिए किसी बोनस से कम नहीं है।




गीत में सौम्या अपने पति से शिकायत करती हुईं कहती हैं कि मेहर की बात राजा टारत टारत बाहरी बुझात मजा मारत मारत रातभर कहा रहेला सुनो डालिके गरम कराई नियम कहे को जीव हमारा जारत जारत हमरा बुझाला दाल में बगाला झनकर उतारो ओ रतिया से तोहर लगिए बतिये से बाड़ फंसल सवतिया से ना सुधारवो के रातीये से बाड़ फंसल सवतिया से।

गाने में सौम्या ने महफ़िल लूट ली है उनका हर अंदाज दर्शकों को पसंद आ रहा है। और गाने में बेहतरीन लोकेशन का उपयोग किया गया है।

‘बाड़ फंसल सवतिया से’ को वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स द्वारा प्रस्तुत किया गया है। वही इनका निर्माण रत्नाकर कुमार ने किया है। इसके लिरिक्स आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं। संगीत आर्या शर्मा का है। निर्देशन की भागदौड़ भोजपुरिया ने संभाली है तो कोरियोग्राफ दीपक शर्मा हैं।

Share:

Next Post

'मतदान की उम्र 18 से घटाकर 16 करने पर विचार', इस देश की सरकार जल्द ला सकती है कानून

Tue Nov 22 , 2022
वेलिंगटन। न्यूजीलैंड मतदान की उम्र 18 से घटाकर 16 करने पर विचार कर रहा है और प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न ने संसद में एक कानून लाने का वादा किया है। 16 साल के बच्चों को मतदान का अधिकार देने पर विचार करने का निर्णय सुप्रीम कोर्ट के एक ऐतिहासिक फैसले के बाद लिया गया था। दरअसल, […]