इंदौर न्यूज़ (Indore News)

महू में शुक्ला का विरोध, निर्दलीय मैदान में उतरेंगे दरबार

इंदौर। कांग्रेस (Congress) ने दूसरी सूची घोषित कर कई नए चेहरों को चुनाव मैदान में उतार दिया है, लेकिन पहली सूची की ही तरह कई क्षेत्रों में उम्मीदवारों का विरोध हो रहा है। कांग्रेस इस बार भाजपा (BJP) की तरह एक भी नाम बदलने के पक्ष में नहीं है। कल रात आई सूची में महू से अंतरसिंह दरबार का नाम काटकर रामकिशोर शुक्ला को टिकट दिए जाने के विरोध में आज सुबह नांदेड़ गांव में दरबार समर्थक इक्ट्ठा हो गए और नारेबाजी की। दरबार निर्दलीय चुनाव लडऩे का फैसला कर सकते हैं।


अंतरसिंह दरबार लगातार तीन चुनाव हार चुके हैं। 2008 में कैलाश विजयवर्गीय ने उनके हाथ से यह सीट छीनकर भाजपा की झोली में डाली थी और दूसरी बार भी उन्हें हराया। तीसरी बार उषा ठाकुर ने उन्हें हराया। उनका टिकट कट जाने से निराश समर्थक आज दोपहर में महू के ड्रीमलैंड चौराहे (Dreamland Crossroads) तक रैली निकालेंगे और वहां सभा होगी। कहा तो यह भी जा रहा है कि दरबार अपने समर्थकों से चर्चा करने के बाद निर्दलीय चुनाव लडऩे का निर्णय ले सकते हैं।

Share:

Next Post

कांग्रेस ने दूसरी सूची में 6 विधायकों के टिकट काटे, 3 प्रत्याशी बदले, बीजेपी से आए लोगों को भी टिकट

Fri Oct 20 , 2023
भोपाल। गुरुवार आधी रात को 88 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट (Cogress Second List) जारी की। इसमें पहली लिस्ट में जारी 144 सीटों में से 3 सीटों पर प्रत्याशी बदले हैं। ये सीटें दतिया, पिछोर और गोटेगांव हैं। भाजपा से कांग्रेस में आए दीपक जोशी को खातेगांव से टिकट दिया गया है। कांग्रेस अब तक 230 […]