img-fluid

इंदौर की सडक़ों पर भटक रहे नीदरलैंड के युवक को कलेक्टर की मदद से समाजसेवियों ने पहुंचाया देश

June 12, 2026

युवक के साथ मुंबई में हुई चोरी और ठगी
5 महीने तक सडक़ों पर दिन गुजारे
1 महीने से इंदौर में भटक रहा

इंदौर। अभिनेता (actor) और ट्रेवल ब्लॉगर (Travel Blogger) बनने का सपना लेकर भारत (India) आया नीदरलैंड (Netherlands) का युवक लुसियानो मुंबई में चोरी और ठगी का शिकार होने के बाद करीब पांच महीने तक देश के अलग-अलग शहरों में भटकता रहा। अंत में इंदौर उसकी उम्मीद की किरण बनकर सामने आया, जहां कलेक्टर की मदद से समाजसेवियों ने उसे अपने देश पहुंचाया।



  • बैतूल के एक युवक के वादे पर भरोसा कर फिल्मों में काम करने के सपने लेकर लुसियानो भारत आया था, लेकिन मुंबई ने उसे ठग लिया। काम तो नहीं मिला, लेकिन आर्थिक तंगी ऐसी थी कि कई बार भोजन और रहने की व्यवस्था तक नहीं हो पाती थी। कई शहरों में भटकते हुए वह इंदौर पहुंचा और आखिरकार इंदौर के समाजसेवियों, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंजर्स, जिला प्रशासन और शहरवासियों की मदद से उसकी घर वापसी का रास्ता तैयार हो सका।
    भूखे-प्यासे सडक़ों पर गुजारे दिन
    करीब एक माह पहले लुसियानो इंदौर पहुंचा था। उसके पास न रहने की जगह थी और न ही भोजन की व्यवस्था। कई दिन सडक़ों पर गुजारने के बाद सोशल मीडिया से अंश तिवारी और एबी मधुरम की टीम ने भाषा की समस्या के बावजूद तत्काल उसे सुरक्षित ठिकाना उपलब्ध कराया और भोजन सहित सुविधाओं की व्यवस्था की।
    प्रशासन ने संभाली जिम्मेदारी
    मामले की जानकारी मिलने पर महाकाल संस्था के जयू जोशी और करीम खान ने जिला प्रशासन से संपर्क किया। कलेक्टर शिवम वर्मा के मार्गदर्शन में युवक की घर वापसी की प्रक्रिया शुरू की गई। प्रशासन व समाजसेवियों की मदद से करीब 35 हजार रुपए के हवाई टिकट की व्यवस्था कराई गई। विदेशी नागरिक होने के कारण दस्तावेजों की जांच, पुलिस सत्यापन और अन्य आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं पूरी कराई गईं।
    विदाई में मिला इंदौर का प्यार
    आज रात लुसियानो इंदौर से मुंबई और वहां से एम्सटर्डम के लिए रवाना होगा। विदाई के दौरान उसे इंदौर की प्रसिद्ध नमकीन, मिठाइयां और अन्य उपहार भी भेंट किए गए। भावुक लुसियानो ने कहा कि भारत में उसे कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा, लेकिन इंदौर में उसे इंसानियत, अपनापन का ऐसा अनुभव मिला, जिसे वह जीवनभर नहीं भूल पाएगा।

    Share:

  • इंदौर-बुधनी रेलवे प्रोजेक्ट ठप करने की चेतावनी, 17 जून को बड़ा धरना

    Fri Jun 12 , 2026
    अवैध खुदाई और कम मुआवजे पर भडक़े किसान इन्दौर। इंदौर-बुधनी रेलवे लाइन निर्माण के विरोध में प्रभावित किसानों ने अब आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। आगामी 17 जून (बुधवार) को बुधनी से लेकर इंदौर तक के सैकड़ों किसान सांवेर तहसील के ग्राम कदवालीखुर्द में प्रस्तावित रेलवे स्टेशन पर इकट्ठा होंगे। सुबह 10 […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved