भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

इंदौर के पत्रकार महेंद्र बाफना और भोपाल के पायलट वरुण सिंह की याद में सड़कों के नाम

रहें ना रहें हम, महका करेंगे
बन के कली बन के सबा बाग़े वफ़ा में
रहें ना रहें हम…।

चंद ही लोग ऐसे होते हैं जो अपनी जि़न्दगी में कुछ ऐसा कर गुजऱते हैं जिसे कई पीढिय़ां याद रखती हैं। अपने काम के दरम्यान उनका रद्देअमल इतना बामक़सद होता है जिसे आम फ़हम हमेशा याद रखता है। आज ऐसी ही दो हस्तियों के जि़कर करेंगे। पहले बात इंदौर अग्निबाण के भोत भन्नाट सहाफी रहे (पत्रकार) मरहूम महेंद्र बाफना उर्फ बापू की। 11 फरवरी 2019 के मनहूस दिन बापू इंदौर में एक सड़क हादसे का शिकार हो गए थे। उनके इंतक़ाल से इंदौर सहित पूरे मालवा इलाके के सहाफियों सहित हर खास-ओ-आम को बहुत ही अफसोस हुआ था। बापू की याद को मुस्तकिल बनाने की मुहिम इंदौरी सहाफियों ने चला रखी थी। कुछ देर से ही सही पिछली 11 फरवरी को ये मांग पूरी हुई और एक शानदार समारोह में इंदौर के पीपल्याहाना चौराहे का नाम मरहूम महेंद्र बाफना के नाम कर दिया गया। इस मौके पे इंदौर के हर क्षेत्र की हस्तियां मौजूद थीं। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने भरोसा दिलाया कि आने वाले दिनों में यहां महेंद्र बाफना की मूर्ति भी लगाई जाएगी। इस मौके पे अग्निबाण के एडिटर राजेश चेलावत साब ने पूरे जज़्बातों के साथ बापू को याद किया। आपने कहा कि कभी नहीं सोचा था कि महेंद्र बाफना की यादें सहेजना होंगी। वो तमाम लोगों के सुख दुख का साथी था।


कैप्टन वरुण सिंह मार्ग
आपको याद होगा 8 दिसम्बर 2021 को सीडीएस बिपिन रावत सहित 12 अन्य फ़ौज के अफसरों को लेकर जा रहा वायुसेना के चॉपर हेलिकॉप्टर क्रेश हो गया था। उस हेलिकॉप्टर को शौर्य चक्र विजेता ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह उड़ा रहे थे। शहीद वरुण सिंह के पिता रिटायर्ड कर्नल केपी सिंह भोपाल में रहते हैं। उनके इस जांबाज़ बेटे की चॉपर हादसे में मौत के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इस परिवार से मिले थे। पिता की ख्वाइश थी कि उनके मरहूम बेटे की याद में गुफामन्दिर से सुल्तानिया इन्फेंट्री जाने वाली सड़क का नाम ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के नाम कर दिया जाए। ये ख्वाइश उन्होंने मुख्यमंत्री से उस वक़्त की थी जब वो उनके बेटे की शहादत के बाद सम्मान निधि का चेक देने उनके घर आये थे। इस मसमले मे हो रही देरी को टाइम्स ऑफ इंडिया के रिपोर्टर अंकुर सिरोठिया ने उठाया था। आखिरकार उनकी ये मांग पूरी कर दी गई। जि़ला प्रशासन और नगर निगम ने ज़रूरी औपचारिकता पूरी कर ली है। अब बहुत जल्दी इस सड़क का नाम ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के नाम कर दिया जाएगा। इसी सड़क पे नए फौजियों के रिक्रूटमेंट का सर्विस सिलेक्शन बोर्ड का दफ्तर भी है। इन दोनों महान हस्तियों को खिराजे अक़ीदत।

Share:

Next Post

गृहमंत्री अमित शाह करेंगे चुनावी शंखनाद

Wed Feb 22 , 2023
अब मप्र में चुनावी मार्चे पर सक्रिय होंगे दिग्गज भोपाल। मप्र में जैसे-जैसे चुनाव का समय नजदीक आता जा रहा है भाजपा की रणनीति आक्रामक होती जा रही है। चुनावी मार्चे पर प्रदेश सरकार के साथ ही मप्र भाजपा संगठन सक्रिय हो गया है। अब पार्टी के दिग्गज नेता और केंद्रीय संगठन भी सक्रिय होगा। […]