img-fluid

टैंकर हादसा, जान बची लाखों पाए, मरम्मत के लिए मजदूर बुलाए

June 12, 2026

इंदौर। जवाहर मार्ग पर पटेल ब्रिज पर अनियंत्रित हुए नगर निगम के टैंकर के कारण कई लोगों की जान पर बन आई थी। इस टैंकर के फुटपाथ पर चढ़ जाने और रैलिंग को तोड़ देने के कारण उसके नीचे बनी दुकानों का बड़ा नुकसान हो गया। इस नुकसान का अफसोस करने के बजाय अपनी जान बच जाने की खैरियत जताते हुए दुकानदारों ने कल शाम को ही मरम्मत का कार्य शुरू करवा दिया।

नगर निगम का 13000 लीटर पानी का टैंकर असंतुलित होकर पटेल ब्रिज के सियागंज की तरफ उतार वाले हिस्से में दौडऩे लगा था। इस टैंकर ने कई गाडिय़ों को टक्कर मारी और फिर टैंकर चालक ने टैंकर को फुटपाथ से टकरा दिया। फुटपाथ को क्षतिग्रस्त करते हुए टैंकर फुटपाथ पर चढ़ गया और फिर किनारे पर लगी रैलिंग को भी तोड़ दिया। इतना होने के बाद यह टैंकर रुक गया था और टैंकर चालक वहां से भाग गया था। अब सभी इस बात का शुक्र मना रहे हैं कि टैंकर चालक में समझदारी के साथ टैंकर को रोक लिया, वरना यह घटना एक बड़े हादसे के रूप में परिवर्तित हो जाती।


  • अनियंत्रित होकर यह टैंकर जिस तरफ भी दौड़ता, वहां बड़ी संख्या में लोगों की जान खतरे में पड़ जाती। टैंकर के फुटपाथ पर चढ़ जाने और फिर पुल की रैलिंग को तोड़ देने के कारण पल के नीचे की तरफ बनी दुकानों में बड़ा नुकसान हो गया। इन दुकानों के बोर्ड निकल कर गिर गए व दरवाजे, शटर क्षतिग्रस्त हो गए। इन दुकानदारों को उनका जो नुकसान हुआ, उसे लेकर कोई ज्यादा शिकायत नहीं थी। उन्हें तो इस बात का संतोष था कि यह टैंकर रैलिंग तोडऩे के बाद यदि नीचे दुकानों की तरफ गिर जाता तो बड़ा हादसा होता। उनकी दुकान का और जानमाल का भी बहुत नुकसान होता। ऐसी स्थिति में दुकानदारों द्वारा कल शाम को ही मजदूर, गैस कटर और वेल्डिंग से काम करने वाले लोगों को बुलवाकर दुकान में हुए नुकसान को सही करवाने का काम शुरू कर दिया गया।

    पूजा कर रहे थे तो बच गए
    नीचे बनी दुकान के संचालक हर्षल ने बताया कि जिस समय यह टैंकर हादसा हुआ, उस समय वे दुकान के अंदर बालाजी की पूजा कर रहे थे। यदि वह पूजा नहीं कर रहे होते तो हमेशा की तरह अपनी दुकान के बाहर की तरफ खड़े होते और उनके ऊपर रैलिंग के साथ गिरा हुआ मलबा गिर जाता, जिससे उनकी जान पर बनकर आ सकती थी।

    Share:

  • 70 लाख में बनेगी तुलसी नगर पुलिया से योजना 134 की सिक्स लेन रोड

    Fri Jun 12 , 2026
    प्राधिकरण बोर्ड से मंजूरी के बाद संकल्प हुआ जारी, मौके पर पहले फोरलेन की थी प्रस्तावित, रहवासी संघों के अनुरोध पर बढ़ाई रोड की चौड़ाई इंदौर। प्राधिकरण (Ida) द्वारा जहां टीपीएस (TPS) में शामिल मास्टर प्लान सहित अन्य सडक़ों का निर्माण कराया जा रहा है, वहीं अन्य मेजर रोड भी बनवाई जा रही है। इसी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved