img-fluid

होर्मुज पर बढ़ा तनाव: अमेरिकी मंत्री का ईरान पर तीखा वार, तेहरान का पलटवार

May 02, 2026

वाशिंगटन। मध्य पूर्व में जारी तनातनी के बीच अमेरिका और ईरान (America and Iran) के रिश्तों में एक बार फिर तीखापन आ गया है। अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट (Scott Bessent) ने ईरानी नेतृत्व पर कड़ा हमला बोलते हुए उन्हें “हकीकत से कटे” और “अंधेरे में बैठे” करार दिया। उनकी इस टिप्पणी ने दोनों देशों के बीच बयानबाजी को और तेज कर दिया है।

होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिकी दावा

बेसेंट ने दावा किया कि अमेरिका का दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण तेल परिवहन मार्गों में से एक, होर्मुज पर पूर्ण नियंत्रण है. उन्होंने यह भी कहा कि इस क्षेत्र में नौवहन की स्वतंत्रता तब तक बाधित रहेगी जब तक पहले जैसी स्थिति बहाल नहीं हो जाती. उनके अनुसार, इस रणनीतिक मार्ग पर निगरानी और नियंत्रण अमेरिकी सुरक्षा हितों के लिए आवश्यक है.

ईरान पर आर्थिक और अंतरराष्ट्रीय दबाव के आरोप
अपने बयान में बेसेंट ने यह भी आरोप लगाया कि ईरान विदेशी मुद्रा संकट, विशेषकर डॉलर की कमी, भोजन और पेट्रोल की राशनिंग जैसी समस्याओं से जूझ रहा है. उन्होंने कहा कि वैश्विक समुदाय अब ईरान के खिलाफ खड़ा हो चुका है और उस पर दबाव लगातार बढ़ रहा है.



  • ईरानी दूतावास की तीखी प्रतिक्रिया
    दक्षिण अफ्रीका स्थित ईरानी दूतावास ने बेसेंट के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी. दूतावास ने अमेरिका और उसके नेतृत्व पर पलटवार करते हुए आरोप लगाए और कहा कि ये टिप्पणियां हार और निराशा को दर्शाती हैं. बयान में अमेरिका की नीतियों और उसके नेतृत्व पर भी तीखी आलोचना की गई.

    रिपोर्टों के अनुसार, 13 अप्रैल को मध्य पूर्व में वार्ता विफल होने के बाद अमेरिका ने ईरान पर नौसैनिक प्रतिबंध लगाए है. इसके बाद अमेरिकी वित्त विभाग ने शिपिंग कंपनियों और समुद्री ऑपरेटरों को चेतावनी जारी की है कि यदि वे होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित मार्ग के लिए ईरान को कोई भुगतान करते हैं, तो उन पर प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं. अमेरिकी OFAC ने भी यह संकेत दिया है कि उसे इस क्षेत्र में जहाजों पर ईरानी दबाव और कथित टोल वसूली जैसी गतिविधियों की जानकारी मिली है. स्थिति को लेकर दोनों देशों के बीच बयानबाजी तेज हो गई है, जिससे क्षेत्रीय तनाव और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है.

    Share:

  • ट्रंप का फिर बड़ा दावा: “टैरिफ की धमकी देकर रुकवाई भारत-पाक जंग”, भारत ने फिर किया साफ इनकार

    Sat May 2 , 2026
    नई दिल्ली। अमेरिका के  राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप(US President Donald Trump) ने एक बार फिर(once again) भारत और पाकिस्तान को लेकर बड़ा और विवादित दावा(controversial claim) दोहराया है। ट्रंप का कहना है कि उन्होंने दोनों देशों के बीच(two nations,) संभावित युद्ध (averting a potential war)को रोकने में भूमिका निभाई थी और इसके लिए उन्होंने टैरिफ लगाने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved