img-fluid

इंदौर आया थाईलैंड का ‘बनाना मैंगो’, कीमत 1100 रु. किलो

June 09, 2026

– थाईलैंड के केले की तरह दिखता है ये आम…
– प्रदेश में पहली बार हरदा के गांव में शुरू हुई इसकी खेती

इंदौर। शहर (Indore) की फल मंडी (Fruit Market) इन दिनों एक खास वजह से चर्चा में है। पहली बार यहां थाईलैंड (Thailand) की चर्चित और अनोखी आम की किस्म ‘बनाना मैंगो’ (Banana Mango) की आमद हुई है, जिसने व्यापारियों से लेकर ग्राहकों तक का ध्यान खींच लिया है। खास बात यह है कि इस विदेशी किस्म की खेती मध्यप्रदेश के हरदा जिले में पहली बार सफलतापूर्वक की गई है, जिससे स्थानीय किसानों के लिए नई संभावनाओं के दरवाजे खुलते नजर आ रहे हैं।


  • हरदा जिले के गांव कुहीग्वाड़ी के किसान शंकर सिंह राजपूत ने इस किस्म को प्रदेश में पहली बार लगाया है। 1995 से खेती में लगे राजपूत के पास पहले आंवले के बागान थे, जो खत्म हुए, तो उन्होंने विदेशी किस्मों को लेकर रुचि बनाई और थाईलैंड की ‘बनाना मैंगो’ किस्म के 900 पौधों को ढाई साल पहले 4 एकड़ में लगाया। अब ये पौधे फल देने लगे हैं, जिन्हें न केवल वे प्रदेशभर, बल्कि दूसरे राज्यों में भी पहुंचा रहे हैं। राजपूत कहते हैं कि विदेशी किस्मों में नवाचार केवल मैंने ही नहीं किया, बल्कि इसके लिए दूसरे किसानों को प्रेरित भी किया। मेरा नर्सरी का काम है, इसलिए इस किस्म के करीब 10 हजार पौधे हरदा के कई किसानों को देकर लगवा चुके हैं। ‘बनाना मैंगो’ की खासियत के बारे में वे बताते हैं कि ये शुगर फ्री है और इसमें गुठली बेदह पतली होती है। एक आम की लंबाई 10 से 12 इंच जाती है और वजन करीब 500 ग्राम तक। उन्होंने इसे कंटेनर के माध्यम से राजमुंदरी में इम्पोर्ट कर मंगवाया था। आज एक पेड़ पर 20 से 30 किलो आम लग रहे हैं।

    साल में दो बार देता है फसल…
    इस आम की खासियत है कि इसके पेड़ पर साल में 2 बार फल लगते हैं। अभी कई पेड़ों पर आम के बौर आ गए हैं और छोटे-छोटे आम लगना शुरू भी हो गए हैं, जो सितंबर तक तैयार हो जाएंगे और बाजार में फिर उपलब्ध हो जाएंगे। राजपूत का कहना है कि आम खाने पर ये तीन तरह केला, अल्फांसो और थाईलैंड की एक स्थानीय वैरायटी के आम का स्वाद देता है। इसकी खुशबू भी लाजवाब है।

    दिल्ली तक भेजे गए बॉक्स
    राजपूत ने अपने एक मित्र के माध्यम से इन आमों के बॉक्स दिल्ली तक पहुंचाए हैं, जहां ये 1 हजार से 1100 रूपए प्रतिकिलो तक बिके हैं, साथ ही इंदौर की मंडी में करीब 50 बॉक्स वे लेकर आए थे। उन्होंने न केवल ये आम, बल्कि अपने बागान में जापान की मियाजाकी प्रजाति के 200 पौधे, थाईलैंड की 12 महीने फसल देने वाली किस्म थाईल ऑलटाइम, जापान का पोटमनी मैंगो, मलेशिया का वाटर एप्पल और चायना का स्टार फ्रूट भी लगाया है। इनके पास चीकू के भी कई पेड़ हैं।

    Share:

  • न्यूजीलैंड सीरीज के बीच इंग्लैंड क्रिकेट में नया विवाद, स्टोक्स-एटकिंसन की भूमिका पर बोर्ड ने बैठाई जांच

    Tue Jun 9 , 2026
    नई दिल्ली ।न्यूजीलैंड (New Zealand) के खिलाफ टेस्ट सीरीज (Test Series) में जीत के साथ शानदार शुरुआत करने वाली इंग्लैंड क्रिकेट टीम (England Cricket Team) दूसरे मुकाबले से पहले एक नए विवाद के कारण चर्चा में आ गई है। टीम के कप्तान बेन स्टोक्स (Ben Stokes) और तेज गेंदबाज गस एटकिंसन (Gus Atkinson) से जुड़ी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved