जिले की खबरें देश मध्‍यप्रदेश मनोरंजन

किशोरदा के जन्मोत्सव पर कार्यक्रम होंगे अलग प्रकार के

खंडवा। किशोर सांस्कृतिक प्रेरणा मंच (Teen Cultural Inspiration Forum) द्वारा किशोर दा के जन्मदिन पर गायन प्रतियोगिता खंडवा किशोर सांस्कृतिक प्रेरणा मंच (Khandwa Kishore Cultural Prerna Manch) की साधारण सभा रणवीर सिंह चावला की अध्यक्षता एवं संस्था के संरक्षक व कलेक्टर अनय द्विवेदी, संस्था के कार्य समिति चेयरमैन व एसडीएम डा. ममता खेड़े के मार्गदर्शन में कलेक्टर सभागृह में संपन्न हुई। किशोर दा के जन्मदिन पर आयोजन हेतु चर्चा की गई। बैंक ऑफ इंडिया एवं नगर पालिक निगम के सहयोग से पिछले वर्षों की तरह बैंक ऑफ इंडिया वॉइस आफ खंडवा गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।



इस वर्ष पूर्ण संक्रमण की परिस्थितियों को देखते हुए 18 वर्ष से अधिक आयु समूह के ऐसे व्यक्ति जिन्होंने कोरना टीकाकरण करवा लिया है उन्हें ही प्रतियोगिता में प्रवेश दिया जाएगा इस वर्ष प्रतियोगिता खंडवा जिले के प्रतियोगी ही भाग ले सकेंगे। 31 जुलाई से ऑडिशन होंगे 4 जुलाई को फाइनल में पहुंचने वाले प्रतियोगियों की किशोर नाइट में प्रस्तुति होगी। जिसमें प्रतियोगिता में जजमेंट के लिए बाहर से गायन के क्षेत्र में महारत प्राप्त जज बुलाए जाएंगे जो किशोर नाईट में अपनी प्रस्तुति भी देंगे।

किशोर सांस्कृतिक प्रेरणा मंच एवं नगर निगम खंडवा के संयुक्त तत्वावधान में 4 अगस्त को किशोर दा के जन्मदिन पर कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए सुरमई श्रद्धांजलि का आयोजन समाधि स्थल पर होगा। अध्यक्ष रणवीर सिंह चावला ने आय एवं व्यय बजट वह कार्यक्रम की जानकारी प्रस्तुत की। कार्यक्रम आयोजन हेतु सदस्यों को दायित्व सौंपा गया। मंच के प्रवक्ता सुनील जैन ने कलेक्टर से अनुरोध किया कि किशोर दा के पुश्तैनी मकान को किशोर राष्ट्रीय स्मारक बनवाने के लिए मंच द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चैहान को ज्ञापन दिया जाना है। अतः 17 जुलाई को सीएम के आगमन पर ज्ञापन देने के लिए समय निर्धारित करवाने को कष्ट करें। आयोजन में कोरोना गाइड लाइन का पालन कर प्रतियोगिता का आयोजन व किशोर नाइट का आयोजन किया जाएगा। 4 अगस्त को प्रतियोगिता का फाइनल व किशोर नाइट का लाइव प्रसारण लोकल चैनल लाइव, फेसबुक लाइव, यूट्यूब लाइव द्वारा किया जाएगा।

Share:

Next Post

तालिबान के बढ़ते वर्चस्व को देखते हुए महिलाओं की सुरक्षा के लिए संयुक्त राष्ट्र से गुहार

Wed Jul 14 , 2021
नई दिल्ली । अफगानिस्तान में तालिबान (Taliban in Afghanistan) के बढ़ते वर्चस्व के बीच संयुक्त राष्ट्र से उन महिलाओं की रक्षा की गुहार लगायी गयी है, जो तालिबान (Taliban) के कब्जे वाले इलाके में हैं और वहां तालिबान ने महिलाओं पर सख्त पाबंदियां लगा दी हैं। खबर है कि तालिबान ने देश के 34 प्रांतों […]