img-fluid

Health tips: सुबह की चाय भी कम कर सकती है वजन, ऐसे लें मजा

June 10, 2026

नई दिल्‍ली।  चाय के शौकीन (tea lover) लोगों की सुबह बिना चाय पिए शुरू ही नहीं होती है. ऐसे अनेक लोग हैं जो सुबह के समय चाय ना पिएं या दिन में 2 से 3 बार चाय (Chai) की चुस्कियां ना लें तो उनसे ना काम किया जाता है और ना ही किसी चीज में मन लगता है. वहीं, अगर मौसम थोड़ा ठंडा हो, थकान महसूस हो रही हो या फिर कुछ गर्म-गर्म पकवान खाने हों तो चाय पीने का अलग ही आनंद आता है! आमतौर पर वेट लॉस डाइट में सलाह दी जाती है कि दूध वाली चाय (Milk Tea) पीने से परहेज किया जाना चाहिए. लेकिन, क्या ऐसा कोई तरीका है जिससे वेट लॉस करते हुए भी चाय पी सकें? हां बिल्कुल है. यहां जानिए किस तरह वजन घटाने की कोशिश करते हुए चाय पी सकते हैं आप.



  • कैसे बनाएं चाय
    चाय बनाने के लिए 2 कप पानी में आधा इंच अदरक को घिसकर डालें. इसमें आधा इंच ही दालचीनी का टुकड़ा मिला लें. पानी को 1 से 2 मिनट पकाने के बाद इसमें चायपत्ती, गुड़ और दूध मिलाकर उबालें. चाय पक जाने के बाद छानें और चुस्कियां लेते हुए पिएं. इस चाय को पीने पर शरीर को चीनी नहीं मिलती और अदरक-दालचीनी शरीर को औषधीय गुण देते हैं.


    चाय पीने का समय

    दिन में आप 2 कप तक दूध वाली चाय पी सकते हैं. आप सुबह और शाम चाय पीने का समय निर्धारित कर लीजिए या फिर सुबह 10 से 11 बजे के बीच मिड मील में चाय ले लीजिए. इससे आपकी चाय की तलब भी दूर होगी और आपकी डाइट (Diet) पर भी बुरा असर नहीं पड़ेगा. लेकिन, ध्यान रहे कि आप चाय सादा पीने के बजाय इसे किसी ना किसी स्नैक के साथ लें. हेल्दी स्नैक्स के साथ चाय पीने पर वजन कम करने में मदद मिलती है.

    चाय के साथ क्या खाएं
    चाय को सादा पीने पर शरीर कई तरह से प्रभावित भी होता है. ऐसे में सनैक्स के साथ चाय पिएं. सुबह के नाश्ते में चाय के साथ पोहा, दलिया, उपमा, चीला, स्टफ्ड रोटी या फिर ओट्स खाए जा सकते हैं. मिड मील में आप चाय के साथ मखाने ले सकते हैं. शाम की चाय (Evening Tea) के साथ मखाना या फिर 3 से 4 बिस्कुट ले लें.

    Share:

  • पोषक तत्‍वों का खजाना है नाशपाती, मानसून में खाने के क्‍या है फायदे

    Wed Jun 10 , 2026
    नई दिल्ली। मानसून (monsoon) के मौसम में सेहतमंद (healthy रहने के लिए डाइट (diet) पर ध्यान देना काफी जरूरी है। इस मौसम में कई तरह के इंफेक्शन (infection) और बीमारियां (diseases) बढ़ने लगती हैं। ऐसे में आपको इस मौसम में कुछ खास (special) फलों (fruits) को डाइट में शामिल करना चाहिए, जो आपको बारिश में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved