विदेश

इस देश में पाई जाती है ये अनोखी मछली, करोड़ों में है कीमत, जानें इसकी खासियत


एरोवाना मछलियां (Arowana fish) दक्षिण अमेरिका में अमेज़न नदी में ओयापॉक (Oyapock) और रूपुनुनी (Rupununi) नदियों में पाई जाती हैं। ये मछलियां गुयाना के ताजे पानी में भी पाई जाती हैं। ये मछलियां कम सतही पानी और दलदलों के पास पाई जाती हैं। इतना ही नहीं, एरोवाना मछली पानी की सतह के करीब तैरना पसंद करती हैं।

घर में रखने से होती है तरक्की
एरोवाना (Arowana) मुख्य रूप से मीठे पानी में रहते हैं, क्योंकि खारे पानी के प्रति उनकी सहनशीलता कम होती है। लोग इस मछली को पालना भी पसंद करते हैं। फेंग शुई के हिसाब से एरोवाना को घर में रखने से तरक्की होती है। इसके अलावा, यह भी मान्यता है कि घर में इस मछली को रखने से न सिर्फ पैसे आते हैं बल्कि संपत्ति भी बढ़ती है।

50 दिन तक मुंह में रख सकती हैं अंडे
मीडिया रिपोर्ट की माने तो एरोवाना नर मछली(arowana male fish) अपने मुंह में करीब 50 दिन तक अपने मुंह में अंडों को रख सकती है और तभी अपने मुंह को खोलती है जब इसके बच्चे थोड़े बड़े हो जातते हैं।



2 करोड़ रुपए तक बिकती है ये मछली
ये मछलियां बलशाली और साहसी होती हैं और 20 साल तक जीवित रह सकती हैं। यह 120 सेंटीमीटर तक बढ़ सकती हैं और वजन में लगभग 5 किलो हो सकती हैं। सामान्य परिस्थितियों में इसे लोग एक करोड़ के आस-पास में बिकती हैं, लेकिन ब्लैक मार्केट में करीब 2 करोड़ से ज्यादा कीमत लगाई गई हैं।

मांसाहारी है ये एरोवाना मछली
एरोवाना मछलियां (Arowana fish) मांसाहारी होती हैं और जब वे जंगली में रहती हैं, तो वे जलीय कीड़ों और छोटी मछलियों को खाती हैं। जब वे कैद में होती हैं, तो वे केंचुए, छोटी मछलियां, झींगे, मछली का मांस, टैडपोल और बहुत कुछ खा सकती हैं। वे मांसाहारी भोजन पसंद करती हैं।

5 फीट तक ऊपर कूद सकती है मछली
यह मछली ऐसी जो शानदार तरीके से जम्प कर सकती है। यह पानी से 5 फीट ऊपर कूद सकते हैं। जब भी एक्वेरियम टैंक घर में रखे तो इन परिस्थियों को समझना बहुत जरूरी है। ये सबसे ज्यादा दक्षिण-एशियाई देशों में सबसे ज्यादा पाई जाती हैं ।

Share:

Next Post

सरवटे क्षेत्र की होटलोंं में लग रही भीड़, सोशल डिस्टेंसिंग भूले

Wed Jun 23 , 2021
नहीं मान रहे लोग, खाने के ठीयों पर टूट पड़े इन्दौर। शहर में कोरोना (corona) के आंकड़ों में कमी आने और सरकार (Government) द्वारा बाजारों को छूट देने के बाद इंदौर (Indore)फिर पुराने स्वरूप में लौटने लगा है, लेकिन खान-पान के ठीयों पर होने वाली भीड़ फिर से संक्रमण (Infection) को दावत दे रही है। […]