बड़ी खबर

उत्तरी सिक्किम में बाढ़ के कारण अस्थाई पुल बनाकर पर्यटकों का किया गया रेस्क्यू, सेना ने बचाई 300 जानें

गैंगटोक। सिक्किम में बाढ़ के कारण कई पर्यटक क्षतिग्रस्त इलाकों में फंसे हुए हैं। भारतीय सेना के जवानों ने रविवार को उत्तरी सिक्किम जिले में भूस्खलन और सड़क जाम की वजह से फंसे 300 पर्यटकों को बाहर निकाला। स्ट्राइकिंग लायन डिवीजन, त्रिशक्ति कोर्प यूनिट ने रविवार को उत्तरी सिक्किम के चुंगथांग में फंसे करीबन 300 पर्यटकों को अस्थाई पुल पार कराकर गैंगटोक की तरफ जाने में मदद की।

सेना के जवानों द्वारा फंसे हुए पर्यटकों के लिए खाने की, रहने की और मेडिकल सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई। शनिवार को त्रिशक्ति कोर्प ने सिक्किम सरकार के साथ मिलकर 3500 फंसे पर्यटकों को बाहर निकालने में मदद की।


उत्तरी सिक्किम के जिला कलेक्टर हेम कुमार छेत्री ने रविवार को कहा- ‘मौसम संबंधी समस्याओं, भूस्खलन और क्षतिग्रस्त सड़कों के निर्माण के कारण फिलहाल नए पर्यटकों को उत्तरी सिक्किम जिलों का दौरा करने के लिए कोई नया परमिट जारी नहीं किया जाएगा। फिलहाल सभी फंसे हुए पर्यटकों को बचा लिया गया है।’

उन्होंने कहा- ‘अभी हमारा लक्ष्य भारी बारिश और भूस्खलन की वजह से क्षतिग्रस्त सड़कों का निर्माण करना है। एक बार जब यहां यातायात की सेवाएं शुरू हो जाएगी तो हम पर्यटकों को यहां आने देंगे।’ जिला कलेक्टर ने बाढ़ग्रस्त इलाकों से पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए बीआरओ, जीआरईएफ, आईटीबीपी, सेना और जिला अधिकारियों का धन्यवाद किया।

Share:

Next Post

जबलपुर में MBA छात्रा को गोली मारने वाले प्रियांश से BJP ने झाड़ा पल्ला

Mon Jun 19 , 2023
जबलपुर (Jabalpur)। जबलपुर की MBA छात्रा देविका ठाकुर का ये बयान हॉस्पिटल से सामने आया है… जिसमें वो साफतौर पर गोली मारने वाले आरोपी (accused of shooting) का नाम प्रियांश विश्वकर्मा (Priyansh Vishwakarma)बता रहीं हैं…. घायल छात्रा ने अपने बयान में कहा है कि उसे प्रियांश ने ही गोली मारी है…उधर इस पूरे मामले को […]