विदेश

US: फलस्तीनी समर्थकों ने न्यूयॉर्क में हिलेरी क्लिंटन को घेरकर किया प्रदर्शन

वाशिंगटन (Washington)। इस्राइल और फलस्तीन (Israel and Palestine) के बीच तनाव लगातार जारी है और इसमें अब तक दोनों तरफ से 33,000 से अधिक लोग मारे गए हैं। दुनियाभर में इस युद्ध के खिलाफ फलस्तीनी समर्थकों (Palestinian supporters) का प्रदर्शन भी जारी है। इस बीच यह खबर न्यूयॉर्क (New York) से है, जहां फलस्तीन के समर्थकों (Palestinian supporters) ने हिलेरी क्लिंटन (Hillary Clinton) को घेरकर नारेबाजी की। नारेबाजी कर रहे लोगों ने हिलेरी को सबसे बड़ा शिकारी करार दिया और क्लिंटन दंपति पर नरसंहार को बढ़ावा देने का आरोप लगाया।


हिलेरी और बिल क्लिंटन को घेरकर की नारेबाजी
यह घटना ऐसे समय में हुई है जब राष्ट्रपति जो बाइडन (President Joe Biden) ने युद्ध के बीच इस्राइल का साथ देने की बात कही है। इस वजह से बाइडन प्रशासन भी तीव्र आलोचनाओं का सामना कर रहा है। दरअसल हिलेरी और उनके पति बाइडन के समर्थन में हो रहे एक कार्यक्रम से बाहर निकले ही थे कि फलस्तीनी समर्थकों ने दोनों को घेरकर नारेबाजी शुरू कर दी।

प्रदर्शनकारियों ने नाम दिया- सबसे बड़ा शिकारी
इस नारेबाजी के दौरान प्रदर्शनकारियों ने उन्हें सबसे बड़ा शिकारी करार देते हुए कहा कि यह जोड़ी नरसंहार को बढ़ावा देने पर तुली हुई है। प्रदर्शनकारियों ने हिलेरी और बिल क्लिंटन से पूछा कि आपके हाथों कितने लोग मारे गए हैं? हमें उम्मीद है कि मारे गए लोगों की चीखें आपको हर रात परेशान करेंगी।

हिलेरी क्लिंटन ने क्या कहा था?
जब इस्राइल पर हमास के हमले में 1200 लोगों की जान गई थी, तब हिलेरी क्लिंटन ने शुरू में इस्राइल के आत्मरक्षा के अधिकार पर जोर दिया था। उन्होंने दावा किया कि युद्धविराम की वकालत करने वाले लोग हमास को नहीं जानते। हालांकि इसके बाद एक इंटरव्यू में हिलेरी ने अपनी टिप्पणियों के लिए माफी मांगी थी।

Share:

Next Post

उत्तर भारत में तपती धूप और चिलचिलाने वाली गर्मी पड़नी शुरू, जानिए कैसा रहेगा आज का मौसम

Sun Apr 7 , 2024
नई दिल्‍ली (New Delhi) । पूरे उत्तर भारत (North India) में इस समय तपती धूप (Sunlight) और चिलचिलाने वाली गर्मी (Heat) पड़नी शुरू हो गई है. देश के कई इलाकों में अधिकतम तापमान (maximum temperature) 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर दर्ज किया जा रहा है. वहीं, देश के पहाड़ी हिस्सों में बारिश और बर्फबारी का […]