बड़ी खबर भोपाल न्यूज़ (Bhopal News) मध्‍यप्रदेश

मध्यप्रदेश में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 5 करोड़ के पार, मुख्यमंत्री ने दी बधाई

भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना के खिलाफ टीकाकरण अभियान का कार्य तीव्र गति से जारी है। प्रदेश में बुधवार को वैक्सीनेशन का आंकड़ा 5 करोड़ को पार कर गया है। यहां अब तक 4 करोड़ 6 लाख 90 हजार नागरिकों को प्रथम डोज और 93 लाख 79 हजार नागरिकों को द्वितीय डोज दी जा चुकी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस उपलब्धि के लिए स्वास्थ्य विभाग के अमले को बधाई दी है।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्रदेश में कोरोना नियंत्रण एवं बचाव के लिए वैक्सीनेशन का कार्य लगातार जारी है। बुधवार को प्रदेश में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 5 करोड़ को पार कर गया है। इस उपलब्धि के लिए स्वास्थ्य विभाग का पूरा अमला और टीकाकरण कार्य से जुड़े सभी वर्ग बधाई के पात्र हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि कोरोना महामारी पर नियंत्रण बनाये रखने और महामारी को पूरी तरह से समाप्त करने में सभी लोगों का टीकाकरण बहुत जरूरी है। इसके मद्देनजर प्रदेश में टीकाकरण अभियान को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ संचालित किया जा रहा है। उन्होंने 17 सितम्बर के टीकाकरण महाअभियान में सभी वर्गों से पहले की तरह सक्रिय सहयोग करने का आग्रह किया है।


मुख्यमंत्री चौहान ने कहा है कि प्रदेश के 18 वर्ष से अधिक आयु के शत-प्रतिशत लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज सितम्बर अंत तक लगाने के लक्ष्य को पाने के बाद दूसरी डोज कम से कम समय में लगाने का हमारा प्रयास जारी रहेगा।

एनएचएम एमडी प्रियंका दास ने बुधवार को बताया कि टीकाकरण महाअभियान में सभी वर्गों के समन्वित प्रयासों से आई जन-जागरूकता और स्वास्थ्य विभाग के राज्य-स्तर से लेकर टीकाकरण केन्द्र तक कार्य करने वाले चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टॉफ के अथक प्रयासों से 5 करोड़ से अधिक कोरोना टीके लगाने का रिकॉर्ड बना है। बुधवार शाम 5 बजे तक कुल 5 करोड़ 69 हजार 857 वैक्सीन डोज लगाये गये हैं। इनमें 4 करोड़ 6 लाख 90 हजार 4 लोगों को पहली डोज और 93 लाख 79 हजार 853 लोगों को पहली और दूसरी डोज लगाई गई है।

जिलेवार अब तक हुआ वैक्सीनेशन

एनएचएम एमडी प्रियंका दास ने बताया कि बुधवार, 08 सितम्बर तक ग्वालियर जिले में 16 लाख 27 हजार 277, मंडला में 5 लाख 99 हजार 890, इंदौर में 39 लाख 20 हजार 290, रीवा में 13 लाख 77 हजार 718, भोपाल में 25 लाख 13 हजार 610, सागर में 17 लाख 5 हजार 473, नरसिंहपुर में 7 लाख 87 हजार 506, मुरैना में 11 लाख 37 हजार 853, उज्जैन में 17 लाख 29 हजार 193, पन्ना में 5 लाख 68 हजार 514, दमोह में 8 लाख 36 हजार 105, खरगोन में 10 लाख 52 हजार 787, सिंगरौली में 6 लाख 24 हजार 089, शाजापुर में 6 लाख 79 हजार 725, छिन्दवाड़ा में 13 लाख 26 हजार 186, बैतूल में 10 लाख 28 हजार 670, कटनी में 7 लाख 61 हजार 218, अलीराजपुर में 3 लाख 57 हजार 157, भिण्ड में 9 लाख 31 हजार 451, सतना में 11 लाख 48 हजार 654, सिवनी में 9 लाख 540, जबलपुर में 20 लाख 21 हजार 590, आगर मालवा में 4 लाख 56 हजार 669, खंडवा में 8 लाख 79 हजार 666 हजार, झाबुआ में 5 लाख 25 हजार 668, नीमच में 6 लाख 50 हजार 677, शिवपुरी में 9 लाख 67 हजार 332, बुरहानपुर में 5 लाख 53 हजार 82, धार में 11 लाख 95 हजार 132, बालाघाट में 10 लाख 81 हजार 660, देवास में 11 लाख 11 हजार 688, मंदसौर में 9 लाख 36 हजार 803, रतलाम में 11 लाख 8 हजार 821, शहडोल में 7 लाख 93 हजार 559, सीहोर में 10 लाख 47 हजार 419, विदिशा में 9 लाख 65 हजार 522, टीकमगढ़ में 9 लाख 555, बड़वानी 7 लाख 15 हजार 93, हरदा में 4 लाख 36 हजार 34, उमरिया में 3 लाख 86 हजार 906, होशंगाबाद में 9 लाख 4 हजार 152, श्योपुर में 3 लाख 25 हजार 939, राजगढ़ में 11 लाख 4 हजार 676, छतरपुर में 10 लाख 81 हजार 485, डिंडोरी में 4 लाख 81 हजार 654, दतिया में 5 लाख 64 हजार 205, रायसेन में 8 लाख 57 हजार 957, सीधी में 5 लाख 72 हजार 739, अनुपपूर में 4 लाख 64 हजार 769, अशोकनगर में 5 लाख 40 हजार 285 और गुना जिले में 8 लाख 24 हजार 214 लोगों को वैक्सीन के डोज लगाये गये हैं। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

चिप की कमी से मारुति के उत्पादन में 8 फीसदी की गिरावट

Thu Sep 9 , 2021
नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) (Country’s largest car maker Maruti Suzuki India (MSI)) का उत्पादन अगस्त 2021 में सालाना आधार पर 8 फीसदी घटकर 1,13,937 इकाई रह गई। एमएसआई ने बुधवार को यह जानकारी दी। कंपनी के एक बयान में कहा गया है कि सेमीकंडक्टर की कमी […]